Advertisement

Loading Ad...

बाबा नीम करोली से जुड़े वो तीन किस्से जिसने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया !

बाबा अपने हर भक्त के लिए हमेशा हाजिर रहते है, वो किसी न रुप में आकर अपने भक्तों की मदद करते है , बाबा के ऐसे दिव्य चमत्कार अभी भी सुनाई देते है , ऐसे ही कुछ चमत्कारों के बारे में इस वीडियो में आपको बताया है ।

Loading Ad...

क्या पानी को घी में बदला जा सकता है ? क्या कोई व्यक्ति हजार गोलियां खा कर भी जीवित रह सकता है , अगर मैं कहूं कि एक मन्दिर के दर्शन मात्र से ही आपका पूरा जीवन बदल जाएगा तो क्या आप मेरी बात पर विश्वास करेंगे ? कहते है अगर भक्ति में शक्ति हो तो भगवान भी मिल जाते हैं, ऐसे ही एक चमत्कारी बाबा ने अपने दिव्य चमत्कारों से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। जिनका नाम है नीम करोली बाबा, जिन्हें भगवान हनुमान का साक्षात स्वरूप माना जाता है। इतना ही नहीं नीम करोली बाबा को महाराज जी, तीकोनियां बाबा और कम्बल वाले बाबा भी कहते हैं, जिनके किस्से देश से लेकर विदेशों में भी मशहूर हैं। आज हम आपको बाबा के कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। 
आखिर कौन हैं ये बाबा और कहां से आए है ?

ऐसा माना जाता है साल 1900 के आस-पास बाबा का जन्म उत्तर-प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था और उनका असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था जिनका बचपन में ही विवाह हो गया लेकिन साधु बनने के लिए बाबा ने घर छोड़ दिया और पूरे भारत में भ्रमण के लिए निकल गये, बाद में जब उनके पिता के द्वारा अनुरोध किया गया तो बाबा अपने वैवाहिक जीवन में वापस लौट आए और उसके बाद दो बेटे और एक बेटी के रूप में उन्हें सनातन की प्राप्ति हुई। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरबार से कभी कोई खाली हाथ नहीं जाता है। यही वजह है कि भारत ही स्टीव जॉब्स , मार्क जुकरबर्क , हाँलीवुड कि एक्ट्रेस  जूलिया राबँर्ट्स जैसी दुनिया की जानी मानी हस्तियां भी उनके दरबार में मत्था टेक चुकी हैं। यहां तक कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बाबा के दरबार में आ चुकी हैं। 


Loading Ad...

आखिर ऐसी क्या वजह है जो पूरी दुनिया नीम करोली बाबा के सामने सिर झुकाती है ?

आपको बता दें कि जब बाबा 17 साल के थे तब ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी , बाबा ने अपने जीवन में कई ऐसे चमत्कार किये जिन्हें आज भी अगर सुना जाये तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं, फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले ये बाबा इतने चमत्कारी माने जाते हैं कि इन्होंने हनुमान जी की उपासना करके कई सिद्धियां प्राप्त की थीं। वे अपनी इन सिद्धियों के जरिये भक्तों की परेशानियां दूर कर देते थे।  बाबा के निधन के बाद भी भक्तों ने कई दिव्य चमत्कारों का अनुभव किया है , कुछ भक्त तो यहां तक कहते हैं कि बाबा आज भी हमारे साथ रहते हैं और हमारी मदद करते हैं। 

Loading Ad...


1- रोक दी ट्रेन !

नीम करोली बाबा से जुड़ा एक किस्सा बड़ा मशहूर है, कहते हैं एक बार बाबा ट्रेन में सफर कर रहे थे लेकिन उनके पास टिकट नहीं था और टीटी ने उन्हें अगले स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार दिया लेकिन अब हुआ यूं कि ट्रेन आगे ही नहीं बढ़ी, वहीं पास ही में बाबा का एक भक्त भी बैठा था , भक्त ने टीटी को बाबा के बारे में बताया तो टीटी ने वापस बाबा को ट्रेन में बैठाया और बाबा के बैठने के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ी।

Loading Ad...


 2- पानी को बना दिया घी 

एक बार कैंची धाम में भंडारे की तैयारियां चल रही थी और भोजन बनाया जा रहा था लेकिन पूरियां बनाने के लिए घी कम पड़ गया, अब सभी भक्त परेशान थे कि बाबा के पास ये खबर पहुंची बाबा आए और बाबा ने अपने एक भक्त से कहा कैंची धाम के नीचे जो नदी बह रही है , उसमें से एक कनस्तर पानी ले आये उसी पानी में पुड़िया तली जाएंगी । भक्त हैरान थे कि पानी से कैसे पुड़िया तली जा सकती हैं पर बाबा की बात मानते हुए भक्त नदी से पानी ले आया , जब पूड़ियां तली जा रही थी उस दौरान पानी घी में बदल गया । सभी भक्त ये चमत्कार देखकर हैरान हो गये ।  


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

3-  स्टीव जॉब्स

वो भी एक दौर था जब एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स तंगी का सामना कर रहे थे और भारत आने के लिए पैसे बचा रहे थे , 1974 में वे भारत आए थे । स्टीव जॉब्स के आने से पहले ही बाबा नीम करोली का निधन हो गया था , कुछ समय स्टीव जॉब्स ने यहां बिताया और ध्यान किया, फिर स्टीव जॉब्स ने अमेरिका लौटकर एप्पल कम्पनी स्थापित की । ऐसा भी कहा जाता है के एप्पल के लोगों का आइडिया भी कैंची धाम से ही मिला था । तभी उन्होंने इस कम्पनी का नाम एप्पल रखा और आप देख सकते है कि अभी ये कम्पनी कितनी ज्यादा लोकप्रिय है । ऐसे कई किस्से हैं जो आज भी प्रचलित है , जिसके कारण भक्त कैंची धाम खिंचे चले आते है । अगर आप भी कैंची धाम गये है तो आपका अनुभव कैसा रहा और क्या नीम करोली बाबा की वजह से आपका भी कोई बिगड़ा काम बना है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...