Advertisement

Loading Ad...

समंदर से बाहर आई दुनिया में मनहूसियत फैलने वाली मछली !

मिलनाडु के तट से एक ऐसी मनहूस मछली के दर्शन हुए हैं, जिसके बाद से आम जनमानस चिंतित है. शापित मछली के बाहर आने से अब कौन सी बड़ी विपदा आनी बाक़ी है ? मछली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हो रखा है ?

Loading Ad...

जिस प्रकार मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, इससे बच पाना असंभव है. ठीक वैसे ही विनाश ही आरंभ है, तभी तो युद्ध विराम के बीच भी विश्व के किसी भी कोने में शांति नहीं है. यूक्रेन से लेकर पाकिस्तान और ईरान से लेकर इजरायल तक खूनी संघर्ष पनपा हुआ है और ऊपर से प्राकृतिक आपदाओं का क़हर, हम सभी जानते है कि तृतीय विश्व युद्ध की घंटी बजते ही विश्व के नक़्शे से कितने ही मुल्कों का सफ़ाया हो जाएगा, लेकिन जब प्रकृति ही दबी ज़ुबान से किसी बड़ी विपदा के आने का संकेत देने लगे, समुद्र की गहराई से विनाश के संकेत मिलने लगे, तब क्या ? हाल ही में समंदर के रास्ते एक ऐसी मछली बाहर आई है, जिसके दिखने मात्र भर से ही पूरी दुनिया दहशत में है. तमिलनाडु के तट से एक ऐसी मनहूस मछली के दर्शन हुए हैं, जिसके बाद से आम जनमानस चिंतित है. शापित मछली के बाहर आने से अब कौन सी बड़ी विपदा आनी बाक़ी है ? मछली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हो रखा है ? देखिये हमारी ये ख़ास रिपोर्ट..

पृथ्वी से कोसो मील दूर मौजूद मंगल तक इंसान आज अपनी दुनिया बसाने का ख़्वाब देखता है. AI तकनीक के जरीये रोबोटिक्स दुनिया में अविष्कारों की झड़ी लग गयी है. साइंस के सहारे इंसान तरक़्क़ी की सीढ़ियाँ चढ़ रहा है, लेकिन अब तक समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्यों से अनजान है. आज भी समुद्र की गहराइयों में ऐसे-ऐसे रहस्यमय जीव मौजूद है, जिनकी एक-एक हलचल भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है. इसी कड़ी में समुद्र की गहराई से एक ऐसी मछली बाहर आई है, जिसे मानवजाति ने मनहूसियत के नजरीये से देखा है. दरअसल बीते दिनों तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों ने एक ऐसी मछली को पकड़ा, जिसका विकराल रूप हर किसी को अचंभित कर रहा है. चमचमाती सिलवरी बॉडी, लहराती हुई आकृति और सिर के पास की लाल कंगी और 30 फीट लंबी इसका नाम है, ओअरफिश. एक हफ़्ते पहले 31 मई को इसी ओअरफिश का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में आया, लोगों में फुसफुसाहट शुरु हो गई. दावा किया जाता है कि जब-जब समुद्र की गहराई से ओअर फ़िश बाहर आई, धरती पर तबाही का मंजर देखने को मिला है. 

उदाहरण के तौर पर 2011 में जापान में आया भयानक भूकंप और सूनामी है. जापानी मान्यताओं के अनुसार, ओअरफिश की गहराई से सतह पर आमद इस बात का इशारा होती है कि समुद्र के नीचे कुछ बड़ी हलचल हो रही है. वहां इसे प्राकृतिक चेतावनी के रूप में देखा जाता है. यही फ़िश जब मेक्सिको में दिखी थी, उसके कुछ दिन बाद पूरा का पूरा मेक्सिको भूकंप के झटकों से काँप उठा था. हालाँकि इन दावों में सत्यता की पुष्टि नहीं मिलती है. अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जो ये साबित करें कि ओअरफिश एक शापित मछली है या फिर मनहूसियत की संकेत. हालाँकि ये नज़रअंदाज़ करना भी मुश्किल है कि ओअरफिश के दिखने के बाद प्रकृति का क़हर मानवजाति पर बरपा है. अब आप से संयोग कहे या फिर कुछ और, रहस्यमय मछली का रहस्य अब तक बना हुआ है. जो कि ये ओअरफिश समुद्र की 200 से 1000 मीटर गहराई में रहती है, जिस कारण इस रहस्यमय मछली का रहस्य अब तक बना हुआ है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...