Advertisement
वृषभ राशि वालों की बढ़ सकती है समस्या, कर्क राशि वालों को होगा बिजनेस में फायदा! डॉ मयंक शर्मा से जानिए 8 अक्टूबर का राशिफल
8 अक्टूबर का दिन सभी जातकों के लिए अच्छे बुरे दोनों ही तरह के संकेत लेकर आयेगा. कुछ जातकों के लिए ये दिन बेहद खास रहेगा तो कुछ जातकों को सावधानि बरतनी होगी. इस दिन कुछ लोगों को पार्टनर का साथ मिलने वाला है तो कुछ जातकों को मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है. ऐसे में ज्योतिषाचार्य मयंक शर्मा से जानिए 8 अक्टूबर को आपका दिन कैसा रहेगा…
Advertisement
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन अच्छा रहेगा. इस दौरान आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ सकता है. परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताने से दिन और भी अच्छा जाएगा. लेकिन श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन अशुभ रह सकता है. इस दिन आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा यानी किसी की बातों में न आकर अपने कार्य पर फोकस रखना होगा. परिवार में पैसे की कमी से थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है. साथी के साथ बहस हो सकती है. व्यापार में फैसले सोच-समझकर लें.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 35
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन अच्छा रहने वाला है. इस दिन आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है. अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो वो भी शांत हो सकता है. व्यापार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
Advertisement
कर्क राशि: 8 अक्टूबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. अचानक से आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है. बिजनेस में फायदा होगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. अगर संभव हो तो हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन जरूर करें और गरीबों को भोजन जरूर करवाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 95
Advertisement
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन अशुभ रह सकता है. आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा यानी किसी की बातों में न आकर अपने कार्य पर फोकस रखना होगा. परिवार में पैसे की कमी से थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है. साथी के साथ बहस हो सकती है. व्यापार में फैसले सोच-समझकर लें.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए भी 8 अक्टूबर का दिन अशुभ फल देगा. लंबी यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नौकरी में किसी से बहस हो सकती है. घर में किसी बात से तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
Advertisement
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन शुभ साबित होगा. आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति का प्रपोजल आ सकता है जो आपके लिए बेहद खास हो. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. अगर किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव है तो वो भी दूर होने वाला है. ऐसे में आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 88
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन मिश्रित फल देगा. आपको करियर में सफलता मिलेगी तो व्यापार में नए निवेश से बचना होगा. आपका प्रेम जीवन तो अच्छा रहेगा लेकिन आपके पर्सनल जीवन में परेशानी हो सकती है. इसलिए शनिदेव को सरसों का तेल जरूर अर्पित करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 92
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन लकी रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में तनाव कम हो सकता है. अगर स्वास्थ्य खराब है तो वो ठीक हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है. वहीं आज आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 7
Advertisement
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ रहेगा. आपको किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा. नौकरी जाने की संभावना है. किसी व्यक्ति से छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है. ऐसे में आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन अच्छा फल लेकर आएगा. आपकी वर्षों से पुरानी मेहनत रंग लाएगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. इसलिए खुशी का माहौल बना रहेगा. पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं. इससे आपके रिश्तों में गहराई आएगी.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 2
यह भी पढ़ें
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन शुभ रहेगा. आपको अचानक से धन का लाभ हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. बिजनेस में फायदा होगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. अगर संभव हो तो हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन जरूर करें और गरीबों को भोजन जरूर करवाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9