Advertisement

Loading Ad...

Balochistan पर सत्य सिद्ध होती श्री Sant Betra Ashoka की भविष्यवाणी , अब टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान

ख़ौफ़ में पाकिस्तानी हुकूमत, मौत के मुँह में पाकिस्तानी फ़ौज, एक नये बांग्लादेश की तैयारी,अबकी बार आर-पार की जंग। बलूचिस्तान पर सत्य सिद्ध होती भविष्यवाणी।

Loading Ad...

बारूद के ढेर पर बैठा पाकिस्तान किसी भी वक़्त फटने वाला है। POK की घर वापसी से पहले एक नये बांग्लादेश की तैयारी हो रही है। विद्रोह की चिंगारी ने अबकी बार 100 से ज़्यादा पाकिस्तानी जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। सिर पर मौत का कफ़न बांधे बलूच लिबरेशन आर्मी अब पाकिस्तान के टुकड़े करने जा रही है और इसी के साथ बलोच पर की गई राष्ट्रभक्त विश्व विख्यात सुदर्शनचक्र ज्योतिषाचार्य श्री संत बेत्रा अशोका जी की भविष्यवाणी सत्य सिद्ध होने जा रही है। 

Loading Ad...

आज का पाकिस्तान बलूचिस्तान को मुल्क का अखंड हिस्सा बताता है। जबकी जिसे वो अपना कहता है, हक़ीक़त में उसका कभी हो नहीं पाएगा। बलूचिस्तान को लेकर एक स्वतंत्र राष्ट्र की माँग अबकी की नहीं हैं बल्कि 1947 से है। अतीत इस बात की गवाही आज भी देता है कि भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने से चार दिन पहले बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश घोषित किया गया था। हालाँकि 227 दिनों तक ही बलूचिस्तान स्वतंत्र राष्ट्र की साँस ले पाया क्योंकि पाकिस्तान की नापाक साज़िशों के चलते ना चाहकर भी कलात के खान- अहमद यार खान को जिन्ना के आगे झुकना पड़ा और जबरन 27 मार्च 1948 में बलोचिस्तान का विलय पाकिस्तान में हो गया। तब से लेकर आज तक , बलूचिस्तान के अंदर विद्रोह की चिंगारी सुलग रही है और अब यही चिंगारी ज्वाला बन चुकी है। जो अब पाकिस्तान को जलाकर राख कर रही है। हाल ही में बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गये, ऐसा दावा बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया है। कुछ दिन पहले, हाईवे को ब्लॉक करके 2 दर्जन पाकिस्तान पंजाबी को भी गोलियों से भून दिया। आलम ये है कि दिन पर दिन सेना बलूचियों पर जितना अत्याचार बढ़ा रही है, बलूच भी उतनी ही ताकत से अब जवाब दे रहे हैं और इसी के साथ POK की वापसी से पहले बलूचिस्तान के अलग होने की भविष्यवाणी सत्यता की कसौटी पर खरी उतर रही है। 

Loading Ad...


यह भी पढ़ें

बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए क्या मायने रखता है, इसे आप ऐसे समझे मुल्क का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान है। 347,190 वर्ग किलोमीटर तक इसका क्षेत्रफल है, जबकी यहाँ की आबादी सबसे कम हैं। इसके पीछा का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी सेना द्वारा बलोचियों का अपहरण विद्रोह की आवाज़ को दबाने के लिए पाकिस्तान ने बलूचिस्तान से हजारों लोगों को गायब कर दिया है। ये वो लोग हैं, जो बलोच होते हुए बलूचियों के बारे में और बलूचिस्तान की आजादी के बारे में सोचते थे..लेकिन अब कहां है । इस दुनिया में हैं भी या नहीं..कोई नहीं जानता बलूचिस्तान ख़ुद को एक आज़ाद मुल्क के तौर पर इसलिए देखना चाहता था, ताकी बलोच लोगों का उत्थान हो सके। प्राकृतिक संसाधनों का वो लाभ उठा सके। उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके जबकी पाकिस्तान के चंगुल में फँसकर बलूचिस्तान आज बेहाल हो गया है। गैस और बहुमूल्य खनिज की ख़ज़ानों पर दोहन पाकिस्तान ख़ुद कर रहा है। बलोच का उन पर कोई अधिकार नहीं है बल्कि चीन को भी इसमें हिस्सेदारी दे रखी है। ऊपर से बलोच लोगों के साथ पाकिस्तान का अमानवीय व्यवहार अत्याचार और दमन नीति , इन्हीं कारणों के चलते अब बलूचिस्तान ने आज़ादी की ज़ंग का बुगल फूंक दिया है। पंजाब प्रांत वालों को खोज-खोज कर मारा जा रहा है। विद्रोह की आग में खून की नदियाँ बहाई जा रही है। गोलीबारी से लेकर हिंसक झड़पें तेज़ हो गई हैं। कंगाली और बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए ब्लोचिस्तान एक बड़ी सिरदर्दी बन गया है। बांग्लादेश में हुए इस्लामिक तख्तापलट की देखा देखी। अब एक नया बांग्लादेश बनाने की तैयारी ज़ोरों पर है। ऐसे में यही क़यास लगने लगे हैं कि POK की वापसी से पहले बलूचिस्तान पाकिस्तान से कटकर अलग हो जाएगा। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...