Advertisement
Shardiya Navratra 2025: नवरात्र में तुलसी पूजन से होगा चमत्कार! खुशियों की बरसात और धनलाभ के रास्ते खुलेंगे, जानिए सही विधि
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान तुलसी पूजन के कुछ खास उपाय करने से जीवन की कई कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है. जानिए महत्व
Advertisement
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. यह नौ दिवसीय पावन पर्व माता दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों की आराधना का समय माना जाता है. मान्यता है कि इस अवधि में सच्चे मन से उपासना करने पर भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 22 सितंबर से हो चुका है और इसका समापन 1 अक्टूबर को होगा.
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान तुलसी पूजन के कुछ खास उपाय करने से जीवन की कई कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है. तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र स्थान प्राप्त है और इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. घर में तुलसी का होना स्वयं में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. आइए जानते हैं नवरात्रि में तुलसी पूजन से जुड़े खास उपाय और उनके चमत्कारी लाभ.
Advertisement
घर में आएगी पॉजिटिविटी
Advertisement
नवरात्र के नौ दिनों में रोजाना तुलसी माता के पौधे के पास घी या तेल का दीपक जलाना शुभदायक माना गया है. यह उपाय घर को पॉजिटिविटी से भर देता है और नेगेटिव शक्तियों को दूर करता है. दीपक जलाने से घर में शांति, सुख और सौभाग्य का वास होता है.
Advertisement
दांपत्य जीवन में बढ़ेगी खुशिंया
नवरात्रि में तुलसी माता की पूजा के समय उन्हें लाल चुनरी पहनाना और पास में कुमकुम, चूड़ी, बिंदी जैसी शृंगार सामग्री अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह उपाय विशेष रूप से दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने वाला माना जाता है. इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ती है और घर-परिवार में सौहार्द का वातावरण बनता है.
Advertisement
आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो नवरात्रि के दौरान यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी हो सकते हैं. लाल कपड़े में तुलसी की कुछ पत्तियां बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और धीरे-धीरे घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होने लगती है. यह उपाय स्थायी लक्ष्मी के वास का प्रतीक भी माना जाता है.
Advertisement
यह भी पढ़ें