Advertisement

Loading Ad...

Saptahik Rashifal: 2 से 8 सितंबर तक जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा

Saptahik Rashifal: इस हफ्ते (2 से 8 सितंबर 2024) का साप्ताहिक राशिफल और इससे सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभावों को समझें। मेष से मीन तक की राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा? किस राशि को मिलेगा धन का लाभ और किसे रखना होगा विशेष ध्यान? जानें

Loading Ad...
Saptahik Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह (2 से 8 सितंबर) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries): इस सप्ताह मानसिक शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आत्म संयम बनाए रखें और अपनी भावनाओं को काबू में रखें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाने के भी योग बन सकते हैं। खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus): इस सप्ताह वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है और मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा और नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव संभव है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों और गहनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini): मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। धैर्यशीलता की कमी हो सकती है, इसलिए अपनी भावनाओं को काबू में रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों में भी इजाफा होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं और संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer): मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और संतान को कष्ट रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo): इस सप्ताह संपत्ति से आय में वृद्धि होगी और माता से धन प्राप्ति हो सकती है। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है और स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo): आत्म संयम बनाए रखें और धैर्यशीलता की कमी से बचें। मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन बातचीत में संयम रखें और क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra): दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है, लेकिन अपनी भावनाओं को काबू में रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों से यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): मन में निराशा और असंतोष के भाव रह सकते हैं, लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius): शैक्षिक कार्यों और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा और मित्रों का साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। मात-पिता का सहयोग मिलेगा और संचित धन में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे और संतान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी और क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces): माता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता रह सकती है और संचित धन में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे और नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...