Advertisement

Loading Ad...

देव प्रबोधिनी एकादशी पर राम वन गमन पथ: 3,51,111 दीपों से जगमगाएंगे मध्य प्रदेश के 9 पावन स्थल!

कितना अद्भुत होगा वो नजारा जब मध्य प्रदेश का राम वन गमन पथ रातोंरात चमक उठेगा? 1 नवंबर 2025 यानि देव प्रबोधिनी एकादशी की पावन रात्रि में ठीक 3,51,111 दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, साथ ही मां नर्मदा, मंदाकिनी और शारदा जैसे नौ पवित्र स्थलों की महाआरती भी की जायेगी. चलिए विस्तार से जानते हैं पूरी खबर के बारें में…

Loading Ad...

मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले राम पथ गमन क्षेत्र में 1 नवंबर यानि देव प्रबोधिनी एकादशी पर विशेष आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर तीन लाख 51 हजार से ज्यादा दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे. श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर एक नवंबर, दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत राम पथ गमन क्षेत्र के नौ स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र, माता सीता, मां नर्मदा, मां मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी. दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा.

मां नर्मदा तट पर किये जायेंगे 51,000 दीये प्रज्वलित!

न्यास के सीईओ एनपी नामदेव ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामंचद्र के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा. अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में रामघाट पर मां नर्मदा के पुण्य तट पर 51,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

Loading Ad...

राघव प्रयाग घाट पर किए जायेंगे 1,11,111 दीप प्रज्वलित!

Loading Ad...

मां नर्मदा के उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ सात पुरोहित मां नर्मदा की महाआरती करेंगे. इसी तरह सतना जिले के चित्रकूट स्थित राघव प्रयाग घाट पर 1,11,111 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. चित्रकूट के पावन घाट पर 15 पंडितों द्वारा मां मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी. चित्रकूट के पंचवटी घाट पर 21 हजार दीप प्रज्वलन के साथ ही मां मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी.

सात पंडित द्वारा होगी मां शारदा की महाआरती!

Loading Ad...

इसी क्रम में शारदा देवी की नगरी मैहर में आल्हा तलैया के पुण्य तट पर 51000 दीप प्रज्वलित होंगे. साथ ही सात पंडितों द्वारा मां शारदा की महाआरती की जाएगी. नर्मदापुरम् के सेठानी घाट पर 51000 दीप आराधना के साथ सात पंडितों द्वारा मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी. दीपोत्सर्ग के कार्यक्रम में कटनी के कटायेघाट पर 15,000 दीप प्रज्वलन एवं 5 पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी.

उमरिया के प्राचीन सागर मंदिर प्रांगण में होगी महाआरती!

यह भी पढ़ें

बताया गया है कि पन्ना के धरम सागर तालाब के तट पर 11 हजार दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती की जाएगी. उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर प्रांगण में 31,000 दीप अर्पण किए जाएंगे और महाआरती की जाएगी. शहडोल के श्रीरामचंद्र पथ गमन स्थल सीतामढ़ी (गंधिया) में 5 नवंबर को 11,000 दीप प्रज्वलन के साथ श्रीरामचंद्र और माता सीता की महाआरती की जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...