Advertisement

Loading Ad...

गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए, देश के लिए की मंगल कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के पवित्र सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर देश की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की. यहां उन्होंने वैदिक अनुष्ठान किए और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को जाना. उनके गुजरात दौरे में और भी कई चीजे शामिल हैं. पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें…

Loading Ad...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में प्रभास पाटन स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान सोमनाथ के चरणों में शीश नवाया और देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की. इस अवसर पर उन्होंने भगवान को गंगाजल अर्पित किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमेश्वर महापूजा संपन्न की. राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री इतीश्री मुर्मू भी मौजूद रहीं.

इस दौरान गुजरात सरकार के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. लाहेरी, ट्रस्टी जे.डी. परमार और ट्रस्ट के सचिव योगेंद्र देसाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. सोमनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक स्वागत किया और उन्हें मंदिर के इतिहास, इसके पुनर्निर्माण और धार्मिक महत्व की जानकारी दी.

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

Loading Ad...

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. वे गुरुवार शाम को राजकोट पहुंचीं और शुक्रवार सुबह राजकोट से वेरावल पहुंचकर सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे जूनागढ़ के लिए रवाना हुईं, जहां गिर फॉरेस्ट सफारी का आनंद लेंगी.

Loading Ad...

राष्ट्रपति करेंगी आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात

गिर सफारी के दौरान राष्ट्रपति जंगल में शेरों के बीच बसे आदिवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी और उनके जीवन, संस्कृति और आजीविका से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगी. रात का विश्राम वे सासण में करेंगी.

Loading Ad...

द्वारकाधीश मंदिर में करेंगी आरती

यह भी पढ़ें

इसके बाद शनिवार सुबह राष्ट्रपति द्वारका के लिए रवाना होंगी, जहां द्वारकाधीश मंदिर में दोपहर की आरती में शामिल होकर देश और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगी. शनिवार शाम को राष्ट्रपति अहमदाबाद पहुंचेंगी, जहां वे गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इस समारोह में वे छात्रों को संबोधित करेंगी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देंगी. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी. वहीं, कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल और गुजरात विद्यापीठ के कुलपति आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...