Advertisement
इन तिथियों को जन्मे लोगों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, कमाते हैं खूब पैसा
ये लोग स्वभाव से जुनूनी और समर्पित होते हैं. अगर इन्हें कोई काम पसंद आता है, तो ये उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करते हैं. धन-संपत्ति के मामले में ये बेहद भाग्यशाली होते हैं. कभी-कभी जीवन में कोई आर्थिक संकट आए भी तो ये लोग आसानी से संभाल लेते हैं.
Advertisement
अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि का उसके जीवन, स्वभाव और भाग्य पर काफी हद तक असर दिखता है. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त रहती है.
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है
इन तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जिसे प्रेम, भौतिक सुख, धन-संपत्ति और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए ऐसे लोग न सिर्फ पैसे कमाने में अच्छे होते हैं, बल्कि उनके पास जीवन का आनंद लेने की कला भी होती है. इनके लिए जीवन केवल कामकाज तक सीमित नहीं होता.
Advertisement
धन-संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं ये लोग
Advertisement
ये लोग स्वभाव से जुनूनी और समर्पित होते हैं. अगर इन्हें कोई काम पसंद आता है, तो ये उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करते हैं. धन-संपत्ति के मामले में ये बेहद भाग्यशाली होते हैं. कभी-कभी जीवन में कोई आर्थिक संकट आए भी तो ये लोग आसानी से संभाल लेते हैं. इनके पास ज्यादातर समय पैसे की कमी नहीं रहती और ये अपने जीवन को खुशहाल बनाने में सक्षम होते हैं.
मूलांक 6 वाले किसमें करियर बनाते हैं?
Advertisement
मूलांक 6 वाले लोग रचनात्मक और कला-प्रेमी भी होते हैं. संगीत, फैशन, डिजाइन, एंटरटेनमेंट या किसी भी तरह की कला के क्षेत्र में ये जल्दी पहचान बना लेते हैं. इन्हें लोग पसंद करते हैं क्योंकि इनकी बातें आकर्षक होती हैं और ये अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं. इनकी सोशल लाइफ भी काफी एक्टिव रहती है. दोस्त और जान-पहचान इनके जीवन का अहम हिस्सा होते हैं.
कैस होते हैं मूलांक 6 वाले लोग
इसके अलावा, मूलांक 6 वाले लोग मिलनसार, संवेदनशील और विनम्र होते हैं. भले ही इनके पास अपार धन हो, लेकिन इनमें घमंड की कमी रहती है.इन्हें दूसरों की मदद करना पसंद होता है और ये समाज में अपनी अच्छी छवि बनाए रखते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
शुक्र ग्रह की कृपा से इनका व्यक्तित्व हमेशा आकर्षक रहता है और लोग इनके साथ रहना पसंद करते हैं.