×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर पर देवकीनंदन ठाकुरजी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आज भारत के लिए गर्व और शौर्य का का दिन है

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि पाकिस्तानी सिंदूर की कीमत नहीं जानेंगे। पाकिस्तानियों को सिंदूर के महत्व की जानकारी नहीं है। सिंदूर भारत में सनातनियों का मान-सम्मान है। बहन-बेटियों की आन-बान-शान है। जिस सिंदूर का कर्ज पूरे भारत पर था, उस कर्ज को पांच पांडवों ने मिलकर चुका दिया है।

Author
07 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
11:20 PM )
ऑपरेशन सिंदूर पर देवकीनंदन ठाकुरजी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आज भारत के लिए गर्व और शौर्य का का दिन है
Advertisement

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि माताओं और बेटियों के सिंदूर का बदला पांच पांडवों ने लिया है. उन्‍होंने कहा कि ये पांच पांडव हैं भारत की तीनों सेनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह. देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व और शौर्य का है. भारत की तीनों सेनाओं को मेरा नमन है. सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेकर भारत का सम्‍मान बढ़ाया है. 


'पाकिस्तानी सिंदूर की कीमत नहीं जानेंगे'


देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि पाकिस्तानी सिंदूर की कीमत नहीं जानेंगे. पाकिस्तानियों को सिंदूर के महत्व की जानकारी नहीं है. सिंदूर भारत में सनातनियों का मान-सम्मान है. बहन-बेटियों की आन-बान-शान है. जिस सिंदूर का कर्ज पूरे भारत पर था, उस कर्ज को पांच पांडवों ने मिलकर चुका दिया है.

Advertisement


देवकीनंदन ठाकुर जी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना 


देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने सिंदूर को लेकर महाभारत का प्रसंग भी सुनाया. उन्होंने कहा कि द्रौपदी को जुआ में हारने के बाद दुशासन ने उनके बालों को पकड़कर भरी सभा में बेइज्जती की थी. इसके बाद द्रौपदी ने दुशासन के रक्त से अपने खुले बालों को धोने का प्रण लिया और पांच पांडवों को इस पर धिक्कार लगाई थी.

Advertisement


देवकीनंदन ने बताया कि सिंदूर की लाज के लिए भीम ने दुशासन को मारकर द्रौपदी को रक्त दिया था. उन्होंने कहा, "यह होता है सनातन में सिंदूर का महत्व."


पहलगाम का भारत ने लिया बदला 


Advertisement

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने कश्मीर के पर्यटन स्थल में 26 लोगों के नरसंहार की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया था. भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदी लगा दी थी.


यह भी पढ़ें

पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर सटीकता के साथ किया गया. भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया. इस दौरान पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें