Advertisement

Loading Ad...

अब क्या पाकिस्तान जाकर योगी दहशतगर्दों को ठोककर आएंगे?

जिनके आतंक से घाटी लहू लुहान हुई, अब उन्हें ठोकने की बारी है क्योंकि अब सरहद पार जाकर योगी दहशतगर्दों के ताबूत में आख़िरी कील ठोकेंगे. पीएम मोदी की कूटनीतिक स्ट्राइक के बाद, योगी अब पाकिस्तान का क्या हाल करेंगे?

Loading Ad...

जिन्होंने बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, अब उनके उजड़ने की बारी है. जिन्होंने धर्म पूछकर गोलियों से भूना, अब उनकी कब्र खोदने की बारी है, जिनके आतंक से घाटी लहू लुहान हुई, अब उन्हें ठोकने की बारी है क्योंकि अब सरहद पार जाकर योगी दहशतगर्दों के ताबूत में आख़िरी कील ठोकेंगे. पीएम मोदी की कूटनीतिक स्ट्राइक के बाद, योगी अब पाकिस्तान का क्या हाल करेंगे? क्या है ये पूरा मामला आईये आपको बताते हैं.

मठाधीश से मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ जिनकी कट्टर हिंदुत्वादी छवि इस बात का सबूत है कि ना ही हिंदू धर्म से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त है और ना ही हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बर्दाश्त है. पिछले 7 सालों से यूपी के लिए उपयोगी साबित रहे योगी बाबा की आँखों में उस वक़्त आंसू देखे गया, जब पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये कानपुर के रहने वाले शुभम द्धिवेदी की डेडलाइन ब़ॉडी घर पहुँची. योगी बाबा के सामने शुभम द्विवेदी की लाश पड़ी थी. सामने रोती बिलखती उनकी पत्नि एशान्या और इकलौता बेटे को रोता पिता. इस मौक़े पर सीएम योगी को कई बार रोते बिलखते संजय द्विवेदी को ढांढस बंधाना पड़ा. मातम भरे इस माहौल में जैसे ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे. मृतक शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने योगी बाबा से इसका कड़ा बदला लेने की अपील की योगी से माँग होने लगी कि अबकी बार सरकार ऐसी कार्रवाई करे, कि आतंकी सात पुश्तों तक किसी को मारना भूल जाएं. 

Loading Ad...

बस फिर क्या था, योगी बाबा ने तुरंत आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का सबसे बड़ा कमिंटमेंट किया. खुलकर कहा कि ये वो सरकार नहीं है जो आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले लेती है। ऐसे विषैला फलों को कुचलने का काम किया जाएगा.पाकिस्तान को आँख दिखाते हुए योगी बाबा ने स्पष्ट कर दिया कि इनके ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की शरुआत हो चुकी है, योगी जी ने ये भी कहा 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में जो हमला किया है, उसमें कानपुर का एक परिवार भी इसका शिकार हुआ. इस परिवार का नौजवान शुभम द्व‍िवेदी, जिसकी दो महीने ही शादी हुई थी, वह भी इसका शिकार हुआ. पहलगाम के क्रूर, विभत्‍स, कायरना कृत्‍य की ना केवल देश, बल्कि दुनिया के हर सभ्‍य समाज ने इसकी निंदा की. यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

योगी के इस बयान से साफ़ है कि अब ना सिर्फ़ आतंकी बल्कि उनकी आंकाओं का ख़ात्मा भी किया जाएगा. पाकिस्तान को लेकर योगी बाबा बिलकुल स्पष्ट बोलते हैं. खुलकर इस बात का दावा करते हैं कि PoK जल्द ही भारत का होगा. अपनी कुलदेवी हिंगलाज माता के बहाने बलूचिस्तान का खुलकर ज़िक्र करते हैं. योगी जी का पिछला रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने जो कहा, उसे करके दिखाया है. कटेंगे-बटेंगे का संदेश देकर हिंदुओं को एकजुट करने की उनकी ये कोशिश उस समय सफल होती दिखी, जब भाजपा महाराष्ट्र और हरियाणा में कमल खिलाने में कामयाब हुई. ये योगी जी की शानदार नेतृत्व शक्ति का नतीजा है, जो भव्य तरीक़े से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. काशी के विशालकाय कॉरिडोर का उद्धाटन और अब 68 तीर्थ और 19 कूप की नगरी संभल को वापस उसकी असल पहचान दिलाना माफ़ियों को ऐसा ठोका कि यूपी अब माफ़ियाँ मुक्त हो चुका है. दंगाईयों को डंडे से ठोकते हैं. जिस किसी ने योगी से पंगा लिया है, अपनी कब्र ख़ुद खोदने का काम किया. SAARC वीज़ा बैन करके पीएम मोदी ने पाकिस्तानियों के लिए भारत आने के सारे रास्ते बंद कर दिये हैं. सिंध नदी समझौता स्थगित करके, पाकिस्तान को पानी की एक-एक बूँद का मोहताज बना दिया है और अब जब योगी दहशतगर्दों के ताबूत में आख़िरी कील ठोकेंगे, तो पाकिस्तान का क्या हाल होगा. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...