Advertisement

Loading Ad...

Mangal Gochar 2024: 26 अगस्त से मंगल 45 दिन, इन तीन राशियों को देंगे अपार धन

मंगल ग्रह 45 दिनों बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय मंगल वृषभ राशि में हैं और 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन बेहद लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं।

Loading Ad...


ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। कुछ ग्रह थोड़े समय में अपनी स्थिति बदलते हैं, जबकि कुछ को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में अधिक समय लगता है। लेकिन ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल ग्रह 45 दिनों बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय मंगल वृषभ राशि में हैं और 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन बेहद लाभकारी रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह गोचर उनके तीसरे भाव में हो रहा है। इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी अच्छा समय रहेगा और आप अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही, आपके भाई-बहनों का सहयोग भी आपको मिलेगा और आपकी आय के स्रोतों में भी बढ़ोत्तरी होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

Loading Ad...

तुला राशि

Loading Ad...

तुला राशि के लिए यह गोचर नौवें भाव में हो रहा है, जो कि भाग्य का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन-संपत्ति की वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आप प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं और आपको यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। यह यात्रा धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद होगी।

मीन राशि

Loading Ad...

मीन राशि के लिए यह गोचर चौथे भाव में हो रहा है। इस समय आपको सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी और आप अपने लिए वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे आपके संबंध मजबूत होंगे। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। आप किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आय में वृद्धि और करियर में उन्नति के योग भी इस समय प्रबल हैं। साथ ही, निवेश के माध्यम से भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस गोचर का प्रभाव उन लोगों पर विशेष रूप से दिखाई देगा जो आयात-निर्यात के क्षेत्र में काम करते हैं। इस समय वे अच्छी कमाई करेंगे और नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने की संभावना है, जिससे वे संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...