Advertisement
यहां की थी मां सीता ने तपस्या और लव कुश को दिया था जन्म !
मां सीता का ये मंदिर स्थित है उत्तराखण्ड के रामनगर से 20 किलोमीटर दूर घने जगंलो से घिरा है। ये मंदिर त्रेता युग से यहा स्थापित है कहते है मां सीता ने यहा तप किया था इसलिए इसे मां सीता की तपोभूमि भी कहते है इस पावन धरा पर मां- सीता ने बिना परिवार के लव और कुश को जन्म दिया महार्षि बाल्मिकी ने यहां लव-कुश को शिक्षा दी थी और ये वन अपने सौन्दर्य के लिए भी जाना जाता है।
Advertisement
आज हम आपको लेकर जाएंगे त्रेतायुग के एक प्राचीन मंदिर की पावन धरा पर, जहां कभी मां सीता का वास था। जहां कभी लव-कुश की किलकारीयां गुंजा करती हैं। इस स्थल पर आने के लिए आपको कोई प्लान नहीं बनाना पड़ता, बल्कि मां सीता का बुलावा आता है। इस मंदिर का नाम है सीतावनी। आज हम आपको इस मंदिर के कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बतायेंगे, जिन्हें सुनकर आपका मन भी यहां आने के लिए मचल उठेगा।
Advertisement
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से लगभग 22 किलोमीटर दूर घने जंगलों से घिरा हुआ यह मंदिर, मां सीता को समर्पित है। कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम की पत्नी, मां सीता, यहां रुकी थीं। यह मंदिर अपने आप में आध्यात्मिकता और प्रकृति का अनोखा मिलन है। चारों ओर सुंदर पहाड़ और घने जंगल, जो यह गवाही देते हैं कि यह मंदिर भूमिजा को समर्पित है और यह मंदिर मां सीता के वनवास काल से जुड़ा हुआ है। मां सीता कभी इस कुटिया में रहा करती थीं, कभी इन धाराओं में स्नान करने आती थीं, और यही वो धरा है जहां लव-कुश खेला करते थे लेकिन ये धाराएं अभी भी कई रहस्यों को समेटे हुए हैं। प्राचीन काल में यहां पांच धाराएं बहती थीं – एक दूध की, एक अमृत की, और तीन जल की। लेकिन जैसे-जैसे अधर्म बढ़ा, इनमें से दो धाराएं विलुप्त हो गईं। वर्तमान में सिर्फ तीन धाराएं बहती हैं, लेकिन आज तक कोई भी यह नहीं जान सका कि इन धाराओं में जल कहां से आता है , अभी तक ये एक रहस्य ही बना हुआ है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
इसके साथ ही जब हमने अपने सामने एक बोर्ड पर लिखी जानकारी को देखा तो हमारा मन भी खुश हो गया क्या है जानकारी आप भी जानिए प्रमाण पत्र चला देना इसी मंदिर के पास है एक गांव है जिसमें राजा राम ने वनवास के समय विश्राम किया था कहते है त्रेता युग में जब भगवान राम ने यहां ठहरे थे तभी से इस गांव का नाम रामपुर पड़ गया और आज भी इस गांव में भगवान राम की पूजा होती है। तो वहीं भगवान राम और मां सीता ने इस मंदिर में खुद एक शिवलिंग की स्थापना त्रेता युग में की थी तभी से यहां भगवान शिव की भी पूजा होती है और हर साल यहां महाशिवरात्रि का मेला भी लगता है, इस मेले में लोग दूर - दूर से घूमने आते है और जब हमने मेले में आये श्रद्धालुओं से बात की तो उन्होंने क्या कहा आइए बताते है। कार्बेट नेशनल पार्क का हिस्सा है घने जंगलों से घिरा ये मंदिर, चारों तरफ पक्षियों का मधुर संगीत, पेड़ों की सरसराहट, पानी की आवाजें सुकून का अनुभव कराती है और इसी सुकून का अनुभव करने लोग देश- विदेश से यहां घूमने आते है इस जगह पर आकर आप प्रकृति के साथ-साथ अध्यात्म को भी प्राप्त कर सकते हैं।