Advertisement
Holi 2026: इस होली ग्रहों की उल्टी चाल इन राशियों के लिए लाएगी खुशियों की बहार, जिंदगी में आएंगे बड़े बदलाव!
Holi 2026: इस दिन चार बड़े ग्रह वक्री (retrograde) होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु, केतु, बुध और बृहस्पति सभी एक साथ वक्री रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जब कई ग्रह एक साथ वक्री अवस्था में होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा.
Advertisement
Holi 2026: कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होली बहुत ही विशेष मानी जा रही है. इसका कारण है कि इस दिन चार बड़े ग्रह वक्री (retrograde) होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु, केतु, बुध और बृहस्पति सभी एक साथ वक्री रहेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जब कई ग्रह एक साथ वक्री अवस्था में होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा. कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत शुभ और लाभकारी रहेगा, खासकर करियर और बिजनेस के मामले में.
वक्री ग्रह क्या होता है?
- ज्योतिष में जब किसी ग्रह की चाल उल्टी लगती है, उसे वक्री ग्रह कहते हैं. इसका मतलब है कि ग्रह हमें रुककर सोचने का संकेत देता है.
- यह समय पुराने अधूरे कामों को दोबारा देखने और सुधारने का होता है.
- अगर हम धैर्य रखें, सोच-समझकर फैसले लें और जल्दबाजी से बचें, तो वक्री ग्रह सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.
- यह हमारे जीवन में सुधार और नई दिशा लाने में मदद करता है.
वृषभ राशि
Advertisement
- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आएगा.
- कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
- पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं.
- कामकाज में स्थिरता आएगी और बिजनेस करने वालों को पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिल सकता है.
- परिवार का माहौल बेहतर रहेगा, जिससे मानसिक शांति और खुशी भी बढ़ेगी.
मिथुन राशि
Advertisement
- मिथुन राशि वालों को पुराने कनेक्शन और रिश्ते मदद करेंगे.
- रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं.
- अधूरे काम पूरे होने लगेंगे.
- नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में करियर ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे.
- पढ़ाई या नई स्किल सीखने के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा.
- करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं.
- अचानक कोई बड़ा अवसर सामने आ सकता है.
- लंबे समय से प्रमोशन या पहचान का इंतजार कर रहे लोग अच्छी खबर पा सकते हैं.
- परिवार और रिश्तों में भी सपोर्ट मिलेगा.
तुला राशि
Advertisement
यह भी पढ़ें
- तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.
- अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं.
- रुका हुआ काम पूरा होकर फायदा दे सकता है.
- रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी.
- लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे.
- क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभकारी रहेगा.
मकर राशि
- मकर राशि वालों के लिए वक्री ग्रह योजना और प्लानिंग को मजबूत करने का समय लाएंगे.
- फाइनेंशियल फैसलों को सोच-समझकर लिया जा सकता है.
- अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं.
- काम में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी.
- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगी.
- बिजनेस में स्थिर ग्रोथ देखने को मिलेगी.