×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तिल द्वादशी में व्रत रखने से मिलता है शुभ लाभ, नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, तिल दान से अश्वमेध यज्ञ का फल

भविष्य पुराण के अनुसार जब द्वादशी तिथि पर मूल नक्षत्र या पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र हो, तो इसे तिल द्वादशी कहा जाता है. इस साल 15 जनवरी को द्वादशी के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र है और अगले दिन मूल नक्षत्र शुरू हो रहा है. इस संयोग में तिल द्वादशी व्रत का विशेष महत्व है.

तिल द्वादशी में व्रत रखने से मिलता है शुभ लाभ, नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, तिल दान से अश्वमेध यज्ञ का फल
Advertisement

षटतिला एकादशी के अगले दिन मनाई जाने वाली तिल द्वादशी बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन तिल से स्नान, तिल का दान, तिल से हवन और तिल युक्त भोजन करने से बहुत लाभ मिलता है. हिंदू पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि है, जो रात 8:16 बजे तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी शुरू हो जाएगी.

15 जनवरी को कौन सा योग है

दृक पंचांग के अनुसार, नक्षत्र ज्येष्ठा है, जो अगले दिन यानी 16 जनवरी की सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा.  चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा. चंद्रोदय 16 जनवरी की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर और चन्द्रास्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर होगा. इस दिन वृद्धि योग है, जो रात 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण रात 8 बजकर 16 मिनट तक चलेगा. 

इस समय ना करें शुभ कार्य 

Advertisement

किसी भी कार्य को करने से पहले राहुकाल नोट कर लें. दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.  इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या नया काम नहीं करना चाहिए. 

कब है तिल द्वादशी?

भविष्य पुराण के अनुसार जब द्वादशी तिथि पर मूल नक्षत्र या पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र हो, तो इसे तिल द्वादशी कहा जाता है. इस साल 15 जनवरी को द्वादशी के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र है और अगले दिन मूल नक्षत्र शुरू हो रहा है. इस संयोग में तिल द्वादशी व्रत का विशेष महत्व है. 

तिल द्वादशी का व्रत करने से क्या लाभ मिलता है?

Advertisement

धर्म शास्त्रों में उल्लेखित है कि तिल द्वादशी का व्रत करने से व्यक्ति को कई जन्मों तक भयानक रोगों जैसे अंधापन, बहरापन, कोढ़ आदि से मुक्ति मिलती है. यह व्रत स्वास्थ्य, लंबी आयु और सदा निरोगी रहने का वरदान देता है. 

तिल दान करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर का फल मिलता है

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. व्रत रखने वाले लोग तिल से बने व्यंजन जैसे तिल के लड्डू, तिल की चिक्की आदि बनाते और दान करते हैं. तिल दान करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर का फल मिलता है।

भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा का विशेष महत्व

Advertisement

यह भी पढ़ें

हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को कूर्म द्वादशी मनाई जाती है. इसके लगभग 15 दिन बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की द्वादशी को कृष्ण कूर्म द्वादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा का विशेष महत्व होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें