×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर हुई चिंता तो अचानक मिलने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, गले लगकर हुए भावुक! देखें वीडियों

इन दिनों देश भर में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. कोई भक्त मक्का के अंदर महाराज जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है तो कोई ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी महाराज जी की तबीयत का हाल जानने अचानक वृंदावन पहुंचे.

Author
14 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:24 AM )
प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर हुई चिंता तो अचानक मिलने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, गले लगकर हुए भावुक! देखें वीडियों
Advertisement

वृंदावन के चर्चित संत प्रेमानंद महाराज को पसंद करने वाले उनके अनुयायी महाराज जी की तबीयत को लेकर चिंतित रहते हैं. बीते दिनों ही खबरें सामने आई थीं कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वजह से प्रातः 3 बजे होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में अब प्रेमानंद महाराज की तबीयत का अपडेट लेने के लिए बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन पहुंचे हैं.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे. उन्होंने महाराज जी से उनके राधा केली कुंज स्थित आश्रम में मुलाकात की और उनकी तबीयत का हालचाल लिया. अनुयायियों को जैसे ही पता चला कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं, तो उन्हें देखने के लिए अनुयायियों की भीड़ लग गई. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनुयायियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए वहां से चले गए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन किसी खास कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि सिर्फ प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे थे.

Advertisement

मुस्लिम युवक ने मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

संत प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के चलते हर धर्म के लोग घबराए हुए हैं. बीते दिन एक मुस्लिम युवक का वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे, जिसमें वो मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के लिए गया था. इसके अलावा, बरेली में मंगलवार को उनकी तबीयत के ठीक होने की कामना के लिए महायज्ञ का आयोजन हुआ. महायज्ञ का आयोजन त्रिवटीनाथ में साग्वेद संस्कृति महाविद्यालय में रखा गया. इस यज्ञ में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी देखा गया.

स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी प्रेमानंद महाराज बढ़ाते हैं भक्तों का हौसला

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है और उनका डायलिसिस नियमित समय पर होता रहता है. किडनी खराब होने के बाद भी वो नियमित रूप से भक्तों से मिलते हैं और उन्हें राधा नाम का जाप करने के लिए कहते हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि उनका अंतिम समय चल रहा है और ऐसे में वो हर रोज राधा रानी की आराधना करना चाहते हैं.

प्रेमानंद महाराज को सिर्फ हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी मानते हैं अनमोल

Advertisement

यह भी पढ़ें

संत प्रेमानंद महाराज को उनकी अच्छी और धार्मिक बातों के लिए जाना जाता है. संत प्रेमानंद महाराज सभी धर्मों में इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि वे ईश्वर की कामना करने के लिए कहते हैं, भले ही उनका स्वरूप अलग ही क्यों न हो. सिर्फ आम जन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स, राजनेता और क्रिकेटर्स को उनके चरणों में देखा गया. विराट कोहली तीन बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए जा चुके हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें