×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गणेश चतुर्थी स्पेशल: अगर पहली बार कर रहे हैं गणेश स्थापना, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लें ये 7 नियम

गणेश चतुर्थी पर कई लोग अपने घर में भगवान गणेश को लेकर आते हैं और पूरे 10 दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन ऐसे में कई ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जो उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं.

Author
22 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:23 AM )
गणेश चतुर्थी स्पेशल: अगर पहली बार कर रहे हैं गणेश स्थापना, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लें ये 7 नियम
AI Image
Advertisement

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व होता है. इस दिन को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इसलिए कई लोग अपने घर में भगवान गणेश को लेकर आते हैं और पूरे 10 दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन ऐसे में कई ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जो उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं. अगर आप भी भगवान गणेश की स्थापना अपने घर में पहली बार कर रहे हैं तो इन गलतियों को भूलकर भी न करें.

किस मुहूर्त में करें पूजा-अर्चना?
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से लेकर 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा. इसलिए पंचांग के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को ही मनाई जाएगी.

Advertisement

बप्पा के आगमन से पहले ध्यान रखें ये बातें

बप्पा को घर लाने से पहले हमेशा याद रखें कि उनकी मूर्ति इको-फ्रेंडली हो, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे.

मूर्ति घर के मंदिर के अनुसार ज्यादा बड़ी न हो, इससे मूर्ति रखने में असुविधा हो सकती है.

मूर्ति की स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें. इससे बप्पा की कृपा पाना आपके लिए आसान रहेगा.

Advertisement

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि बप्पा को घर लाने से पहले पूरे घर की साफ-सफाई अच्छी तरह से कर लें, हो सके तो पूजा स्थल को फूलों और दीपों से सजा भी दें.

सभी सामग्री पहले से ही तैयार रखें, क्योंकि भगवान गणेश को 21 दूर्वा और 21 मोदक पहले ही चढ़ाने की परंपरा है.

बप्पा को स्थापित करने से पहले मंदिर में लाल कपड़ा ज़रूर बिछा लें, इसके बाद ही बप्पा को स्थापित करें.

यह भी पढ़ें

इसके बाद बप्पा का आशीर्वाद लेकर उनकी पूजा का संकल्प लें और उनके मूल मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः" के जाप के साथ शुरुआत करें. ऐसा करने के बाद आप गणेश चतुर्थी के पर्व को पूरी श्रद्धा भाव के साथ मना सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें