×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अखाड़ा परिषद और मौनी बाबा का अल्टीमेटम, महाकुंभ में पन्नू को स्वाहा: करने की प्लानिंग !

शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र विद्या का अनुसरण करना, भारत की प्राचीन परंपरा में सदैव रहा है। तभी तो आज जब खालिस्तानी पन्नू ने महाकुंभ की तरफ़ आँख उठाने की कोशिश की, तो उसी क्षण उसकी औक़ात दिखा दी गई। महाकुंभ की रज से त्रिशूल उठाकर मौनी बाबा ने पन्नू की धमकियों की धज्जियाँ उड़ा कर रख दी हैं। ऐसे में अगर पीएम मोदी नहीं , तो फिर कौन काटेगा पन्नू के पर ?

अखाड़ा परिषद और मौनी बाबा का अल्टीमेटम, महाकुंभ में पन्नू को स्वाहा: करने की प्लानिंग !
Advertisement

शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र विद्या का अनुसरण करना, भारत की प्राचीन परंपरा में सदैव रहा हैब। तभी तो आज जब खालिस्तानी पन्नू ने महाकुंभ की तरफ़ आँख उठाने की कोशिश की, तो उसी क्षण उसकी औक़ात दिखा दी गई। महाकुंभ की रज से त्रिशूल उठाकर मौनी बाबा ने पन्नू की धमकियों की धज्जियाँ उड़ा कर रख दी हैं। ऐसे में अगर पीएम मोदी नहीं , तो फिर कौन काटेगा पन्नू के पर ? मौनी बाबा के अल्टीमेटम के बीच महाकुंभ में पन्नू को स्वाहा: कर देने की प्लानिंग क्या कहती है ? देखिये इस पर हमारी ये ख़ास रिपोर्ट। 

Advertisement

गुरपतवंत सिंह पन्नू, आंतक का ये वो नाम है जिसका मक़सद भारत के टुकड़े-टुकड़े करना है। भारत की अखंडता और संप्रुभता के ख़िलाफ़ उठने वाली एक ऐसी आवाज़, जो आज भी खालिस्तान बनाने का सपना देखती है। पन्नू नाम की ताक़त ऐसी है, जिसने छिपकर वार किये और अब जब यही ताक़त महाकुंभ की ओर बढ़ती दिखी, तो अखाड़ा परिषद से लेकर मौनी बाबा ने इसके ख़ात्मे की भविष्यवाणी कर डाली। क्या है ये पूरा मामला आईये आपको बताती हूँ। 


बीते दिनों पीलीभीत में 3 खालिस्तानी ढेर हो गये और इन्हीं मारे गये खालिस्तानियों का बदला आतंकी पन्नू महाकुंभ में दहशत फैलाकर लेना चाह रहा है..हिंदुओं की आस्था को कुचलने का ख़्वाब पाले आतंकी पन्नू ने बक़ायदा वीडियो जारी करते हुए महाकुंभ में योगी सरकार से बदला लेने का ऐलान किया है..इसके लिए 3 तारीखों की घोषणा की है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति , 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और र 3 फरवरी, को बसंत पंचमी के दिन हमला करने की धमकी दी है। पन्नू की इन्हीं धमकियों का जवाब अब मौनी बाबा से लेकर अखाड़ा परिषद ने दिया है। आप कह सकते हैं देश के संत समाज ने पन्नू की इन धमकियों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। 

Advertisement


12 साल बाद संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का महा आयोजन होने जा रहा है। जाहिर सी बात है, दुनिया के कोने -कोने से आए साधु-सन्यासी, नागा और अघोरियों का मेला यही लगेगा…संतों के इसी महापर्व में सनातन की धारा बहेगी। धार्मिक मुद्दों पर धर्म संसद आयोजित होंगे…देश का नये नेतृत्व संतों की ज़ुबान पर होगा। महाकुंभ की इसी विराट पिक्चर में ईश्वरी शक्ति का अद्भुत एहसास होगा। महाकुंभ के इस महापर्व के दर्शन पूरी दुनिया करेगी, ऐसे में खालिस्तानी पन्नू की धमकियों पर बिफरे मौनी बाबा ने त्रिशूल और भाला उठाकर अल्टीमेटम दे दिया। 


“ पन्नू और दूसरे आतंकी अगर जिंदा नहीं रहना चाहते, तभी किसी गड़बड़ी के बारे में सोचें. अगर उन्हें अपनी मौत नजदीक नजर आ रही हो तभी महाकुंभ में गड़बड़ी फैलाने के बारे में विचार करें। अगर किसी नापाक साजिश के बारे में सोचा गया तो हमारे पुलिसकर्मी और सैनिक उनका नाश कर देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो महाकुंभ में मौजूद संत महात्मा हाथों में त्रिशूल और भाला लेकर खुद खालिस्तानी आतंकियों को ढूंढने और उनका खात्मा करने का काम करेंगे” शिव योगी मौनी महाराज ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ शिव योगी मौनी महाराज ही खालिस्तानी पन्नू पर ग़ुस्साए है बल्कि इसी कड़ी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने पन्नू को सबक़ सिखाने की चेतावनी दे डाली । पन्नू पर भड़के रवींद्र पुरी ने दो टूक में उसे मार-मारकर महाकुंभ से भगा देने की भविष्यवाणी कर डाली..खुलकर कहा है कि अगर पन्नू नाम का यह व्यक्ति हमारे महाकुंभ में घुसने की हिम्मत करेगा तो उसे पीट-पीटकर बाहर निकाल दिया जाएगा। हमने ऐसे सैकड़ों पागल देखे हैं।अपनी तीखी प्रतिक्रिया में अखाड़ा परिषद ने ये भी कहा पन्नू मानसिक रोगी हो चुका है।जो ऐसे बयान जारी कर रहा है। अगर वो महाकुंभ में नज़र आया, तो अखाड़े के संत उसे फुटबॉल बनाकर खेलेंगे।महाकुंभ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

की अगुवाई में पूरी तरह से सुरक्षित है।

Advertisement


वन इंडिया को 2047 तक नो इंडिया बनाने का सपना देखने वाले पन्नू को अगर कोई सबक़ सिखा सकता है, तो एक ही नाम सबसे आगे हैं। योगी बाबा अब जब पन्नू ने महाकुंभ के रास्ते शेर के मुँह में हाथ डालने की कोशिश की, तो इसका अंजाम उसे योगी के हाथों ही भुगतना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें