Advertisement

Loading Ad...

शिव की नगरी काशी से मुस्लिम भविष्यवक्ता ने योगी पर कर डाली तूफ़ानी भविष्यवाणी

योगी बाबा की कुंडली में छिपे हर रहस्य पर से पर्दा उठाकर भविष्य का ट्रेलर दिखाया है ? ….. योगी बाबा के आने वाले 730 दिनों की भविष्यवाणियाँ की है ? ….. शिव की नगरी काशी से उठी आवाज़ में योगी बाबा के लिए क्या कुछ है ? …. देखिये इस पर हमारी ये ख़ास रिपोर्ट.

Loading Ad...

22 की उम्र में योगी , 26 की उम्र में सांसद और 45 की उम्र में मुख्यमंत्री,  गोरखपुर से उठे यही भगवाधारी बाबा आज समूचे यूपी की पहचान बन चुके हैं। महंत से मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, एक ऐसा करिश्माई व्यक्तित्व जिसके आगे राजनीति के महारथियों की चमक भी फीकी पड़ जाए. यूपी के लिए उपयोगी साबित हुए योगी बाबा का पिछले दिनों 5 जून को जन्मदिन था. जन्मदिवस के मौक़े दुनिया का शायद ही ऐसा कोई कोना छूटा हो, जहां से उन्हें शुभकामनाएँ ना मिली हो. लोकप्रियता के पैमाने पर पीएम मोदी के पीछे योगी बाबा को ही देखा जाता है, आलम ये है कि अब उन्हीं में देश का अगला मोदी भी देखा जाने लगा है.

गोरखपुर से बैक टू बैक 5 बार सांसद बने रहना, गोरख पीठाधीश्वर की ज़िम्मेदारी सँभालना. भगवाधारी रहकर जन सेवा करना और 8 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना डालना. एक साधारण आदमी के लिए इतना कुछ कर पाना मुमकिन नहीं है, तभी तो योगी बाबा की कर्मठ शक्ति के पीछे नौ नाथ 64 सिद्धों की सिद्धियाों की शक्ति बताई जाती है। इन्हीं कारणों के चलते राजनीति के पिच पर ना कभी योगी बाबा को हार का मुँह देखना पड़ा और ना ही उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा. और अब जब राजनीति की पिच पर उनके स्वर्णिम काल का श्री गणेश हो चुका है, तो ऐसे में अभी क्या कुछ  बाबा के हाथों होना लिखा है, इसी को लेकर शिव की नगरी काशी से एक मुस्लिम भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी चारों तरफ़ छाई हुई है। 1998 से 2025 तक की पिक्चर हम देख चुके हैं, अब 2025 के बाद का ट्रेलर क्या कहता है. जिसे देखना का कार्य किया है, सैयद हसन रजा ना ही ब्राह्मण से आते है और ना ही हिंदू रिती रिवाजों के साथ उनका रहन सहन है, लेकिन ज्योतिष के प्रति उनकी बढ़ती दिलचस्पी ने उन्हें ज्योतिषाचार्य बना दिया. सैयद हसन रजा ने BHU से ज्योतिष की पढ़ाई की, बकायदा ज्योतिषाचार्य की पूरी पढ़ाई कर डिप्लोमा लिया है. इसी के आधार पर हजार से ऊपर कुंडली बना चुके हैं. आज की डेट में सैयद हसन रजा बतौर ज्योतिषाचार्य पूरे गांव समाज का भाग्य बताते हैं, शादी का मुहूर्त निकालते हैं, पूजा-पाठ की तारीख बताते हैं. इसी कड़ी में जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुंडली बनाई, तो कुंडली के छिपे रहस्य भी बाहर आ गये. ग़हन अध्ययन करते हुए सैयद हसन रजा ने योगी की कुंडली में बने पराक्रमेश योग को ढूँढा है.

दरअसल कुंडली विश्लेषण के आधार पर सैयद हसन रजा ने ये दावा किया है कि योगी आदित्यनाथ की कुंडली में पराक्रमेश योग है और उनका शुक्र मजबूत है, जिससे उनका पराक्रम मजबूत रहेगा और 2027 में भी यह पराक्रम बरकरार रहेगा.  गौर करने वाली बात ये कि एक मुस्लिम ज्योतिषाचार्य ने यहाँ योगी के लिए 2027 का साल सुपर गोल्डन बताया है. मतलब 2027 में योगी की ऐतिहासिक जीत या फिर उनका बढ़ता प्रभुत्व देखने को मिलेगा. और यही वो साल होगा, जब देश के 6 राज्यों में चुनावी डुगडुगी बजेगी. जिसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश मुख्य तौर पर हैं। हम सभी जानते हैं कि चुनावी मौसम में योगी बाबा स्टार प्रचारक की लिस्ट में सबसे टॉप पर होते हैं, जिस क्षेत्र से जिस विधायक के लिए कैम्पेनिंग करते हैं, वहाँ से कमल का खिलना सुनिश्चित हो जाता है.  ज्योतिषाचार्य सैयद हसन रजा की भविष्यवाणी अगर सत्यता की कसौटी की खरी उतरती है, तो मतलब साफ़ है कि उत्तर प्रदेश के रास्ते योगी बाबा अन्य प्रदेशों से भी विपक्षी ताक़तों का सफ़ाचट कर देंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...