Advertisement

Loading Ad...

Operation Sindoor: कितना ताकतवर है S-400 जिसने भारत के 15 शहरों को पाकिस्तानी हमले से बचाया ?

Operation Sindoor: बदले की आग में जल रहा पाकिस्तान गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के इन पंद्रह शहरों को तबाह करना चाहता था और इसके लिए पूरी तैयारी के साथ मिसाइल और ड्रोन भी दाग दी लेकिन ये बात पाकिस्तानी आर्मी शायद भूल गई थी भारत के पास S-400 जैसा बाहुबली एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसने एक झटके में पाकिस्तान के हमले को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया, जानिये क्या है इस S-400 की खासियत !

Loading Ad...
पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही चेतावनी दे डाली थी कि इस बार पाकिस्तान को उसकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिल कर रहेगी.

पीएम मोदी ने जैसे ही आतंकवादियों की जमीन को मिट्टी में मिलाने का ऐलान किया. उधर भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दिया. और पाकिस्तान से लेकर पीओके तक. एक एक कर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने आतंकी ठिकानों में तबाही मचाना शुरू किया तो बौखलाए पाकिस्तान ने भी भारत के 15 शहरों को निशाने पर ले लिया. जिस पर मिसाइल और ड्रोन दागकर उन्हें बर्बाद करना चाहता था. ये शहर हैं

इन शहरों को पाकिस्तान ने बनाया टारगेट

अवंतीपुरा, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलयी, भुज


बदले की आग में जल रहा पाकिस्तान गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के इन पंद्रह शहरों को तबाह करना चाहता था. और इसके लिए पूरी तैयारी के साथ मिसाइल और ड्रोन भी दाग दी. लेकिन ये बात पाकिस्तानी आर्मी शायद भूल गई थी. भारत के पास S-400 जैसा बाहुबली एयर डिफेंस सिस्टम है. जिसने एक झटके में पाकिस्तान के हमले को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया.

भारत के पंद्रह शहरों को तबाह करने का मंसूबा पाल रहे पाकिस्तान को जिस एस 400 के दम पर हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. और उसके हर हमले को नाकाम किया. अब उस बाहुबली S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत भी जान लीजिये.

कितना ताकतवर है बाहुबली S-400 ?
भारत ने रूस के साथ 2018 में 5.43 बिलियन डॉलर का सौदा किया था.
इसके तहत भारत को रूस S-400 सिस्टम के पांच रेजिमेंट दिये जाएंगे.
भारत को अब तक तीन S-400 मिल चुके हैं जबकि दो 2026 तक मिलेंगे.
भारत सरकार ने इस एयर डिफेंस सिस्टम को ’S-400 सुदर्शन चक्र’ नाम दिया.
भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के नाम पर S-400 सुदर्शन चक्र नाम दिया गया.
नाम से इस एयर डिफेंस सिस्टम की अजेयता और सटीकता का पता चलता है.
S-400 का रडार 600 किमी दूर हवाई खतरे को ट्रैक करने की ताकत रखता है.
ये एयर डिफेंस सिस्टम 400 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य भेजने में भी सक्षम है.
लड़ाकू विमान, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन जैसे हमलों को रोक सकता है.
S-400 एक समय में 80 टारगेट ट्रैक और 36 पर एक साथ निशाना साध सकता है.

किसी भी देश की सुरक्षा के लिए एस-400 एक ढाल माना जाता है. जो दुश्मन देश की ओर से होने वाले हवाई हमले को हवा में ही मार गिराने की ताकत रखता है. यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल दागने की कोशिश की तो भारत ने भी पहली बार S-400 का इस्तेमाल किया और एक झटके में पाकिस्तानी मिसाइलों के साथ ही ड्रोन को भी हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया. और इस तरह से सटीकता और अजेयता के लिए मशहूर S-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...