Advertisement

Loading Ad...

कनाडा में यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ देती थीं बयान

नैन्सी को तुरंत एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों में भी सनसनी फैल गई है. कनाडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Loading Ad...

भारत मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा के विंडसर शहर में हत्या कर दी. अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया और उनको मौत के घाट उतार दिया. इसकी पुष्टि लासेल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है.

नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हुई चाकू मारकर हत्या 

पुलिस के मुताबिक, नैन्सी की बॉडी 3 मार्च, 2026 को उनके घर से मिली, जहां एक अनजान हमलावर ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी. 45 साल की नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं. 

Loading Ad...

हॉस्पिटल पहुंचते ही तोड़ा दम

Loading Ad...

नैन्सी को तुरंत एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों में भी सनसनी फैल गई है. कनाडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

पुलिस ने की जांच में मदद करने की रिक्वेस्ट

Loading Ad...

पुलिस सर्विलांस फुटेज भी ढूंढ रही है और आस-पास के लोगों से जांच में और मदद करने की रिक्वेस्ट की है. 3 मार्च, 2026 को रात 9:30 बजे से कुछ समय पहले, इमरजेंसी सर्विस टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में चाकू मारने की रिपोर्ट मिली थी. एक 45 साल की महिला को चोटें आईं थीं. उसे एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां बाद में चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. उसके रिश्तेदार को बताने तक उसकी पहचान गुप्त रखी गई है.

पुलिस ने इन नंबर्स पर संपर्क करने के लिए कहा 

ये एक एक्टिव जांच है, और लोग टॉड लेन पर ज़्यादा देर तक पुलिस की मौजूदगी की उम्मीद कर सकते हैं. जिस किसी के पास भी जानकारी है, उनसे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से 519-969-5210 एक्सटेंशन 2531 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है. हम आस-पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति से वीडियो सर्विलांस की भी मांग कर रहे हैं. क्राइम स्टॉपर्स को 519-258-8477 पर या www.catchcrooks.com पर ऑनलाइन गुमनाम टिप्स दिए जा सकते हैं.”

Loading Ad...

सोशल मीडिया इन्फलुएंसर के रुप में जानी जाती थी नैन्सी

नैन्सी ग्रेवाल जालंधर की रहने वाली थीं. पिछवे कुछ समय से कनाडा में रहकर नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं. वो एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर के रुप में जानी जाती थी और कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दो पर बेबाकी से अपनी राय रखती थीं. बताया जा रहा है कि वो खालिस्तानी समर्थक गतिविधियों की लगातार आलोचना करती थी और इस विषय पर कई वीडियो और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर साझा कर चुकीं थी. 

डेरा ब्यास प्रमुख पर साध चुकी थी निशाना

Loading Ad...

इससे पहले, उन्होंने जेल में बंद MP अमृतपाल सिंह के साथ-साथ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी बात की थी. जिसके कारण वो अक्सर चर्चा में रहती थीं. हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई ऑफिशियली बयान नहीं दिया है. अभी फ़िलहाल कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच की जा रही है. 

पंजाब के लोगों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल 

यह भी पढ़ें

नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद कनाडा में बसे भारतीय समुदाय और पंजाब के लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...