Advertisement

Loading Ad...

दुबई के शेख को सप्लाई करता था लड़कियां, एयरहॉस्टेस बनाने का दिखाता था सपना, स्वामी चैतान्यानंद के व्हाटसऐप से सनसनीखेज खुलासा

स्वामी चैतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की गिरफ्तारी के बाद उसके काले कारनामों से परत-दर-परत पर्दा उठ रहा है. पूछताछ में भले ही वह गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन उसके मोबाइल से बरामद व्हाट्सऐप चैट्स ने उसकी असलियत उजागर कर दी है.

swami chaitanyananda(file photo)
Loading Ad...

स्वामी चैतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की गिरफ्तारी के बाद उसके काले कारनामों से परत-दर-परत पर्दा उठ रहा है. पूछताछ में भले ही वह गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन उसके मोबाइल से बरामद व्हाट्सऐप चैट्स ने उसकी असलियत उजागर कर दी है. इन चैट्स से साफ साबित हो गया है कि यह कथित बाबा सिर्फ अपने भक्तों और महिला अनुयायियों को बहकाता ही नहीं था, बल्कि विदेशी शेखों तक को लड़कियां सप्लाई करने के गोरखधंधे में भी शामिल था.

सबसे बड़ा खुलासा उस चैट से हुआ, जिसमें स्वामी ने खुद एक युवती से लिखा-“दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?” यह मैसेज सामने आते ही पुलिस भी दंग रह गई. इससे साफ हो गया कि धार्मिक चोले और स्कूल की आड़ में बाबा बड़े पैमाने पर गर्ल्स सप्लाई रैकेट चला रहा था. उसका नेटवर्क न सिर्फ देशभर में फैला था, बल्कि खाड़ी देशों तक सक्रिय था.

लंबी चैटिंग के मिले सबूत 

Loading Ad...

स्वामी चैतान्यानंद के मोबाइल से पुलिस को कई युवतियों के साथ लंबी चैटिंग के सबूत मिले हैं. इनमें से ज्यादातर बातचीत उसकी हवस, मनमानी और गोरखधंधे की ओर इशारा करती है. एक चैट में वह एक लड़की से बार-बार पूछता है-“बेबी, ड्यूटी पूरी हुई?” लड़की जवाब देती है-“शिफ्ट पर जा रही हूं सर.” इसके बाद बाबा उसे मैसेज करता है-“गुड इवनिंग, मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी.” युवती पलटकर लिखती है-“यहां तो दोपहर है सर, हैप्पी आफ्टरनून. आपने कुछ खाया सर?”

Loading Ad...

इन चैट्स से साफ है कि सामान्य बातचीत में भी बाबा लड़कियों को बेबी, डॉटर डॉल और स्वीटी जैसे संबोधनों से बुलाता था, ताकि उन्हें इमोश्नली फंसाकर अपने जाल में रख सके.

लड़कियों को लगातार परेशान करता था बाबा 

Loading Ad...

कुछ चैट्स में तो साफ नजर आता है कि ये ढोंगी बाबा दिन-रात एक ही लड़की को मैसेज भेजता रहता था. 
- स्वीटी बेबी डॉटर डॉल 
- बेबyyyyy 
- तुम मुझसे नाराज़ क्यों हो 😭😭😭 

ये बाबा वह लगातार ‘बेबी... बेबी... बेबी’ लिखकर मैसेज भेजता था. इससे साफ है कि वह लड़कियों पर मानसिक दबाव डालकर उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था.

दुबई कनेक्शन की पोल 

Loading Ad...

सबसे सनसनीखेज चैट तब सामने आई, जब बाबा ने एक युवती से लिखा-“दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?” लड़की ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि उसके पास ऐसी कोई नहीं है. इस पर बाबा ने दबाव डालते हुए पूछा-“ये कैसे हो सकता है? तुम्हारी कोई क्लासमेट या जूनियर हो तो उसे भेजो.” इस चैट से साफ होता है कि बाबा न सिर्फ खुद लड़कियों का शोषण करता था, बल्कि उन्हें विदेश भेजने तक की साज़िश रच रहा था.

चैट में झलक रही 'बाबा' की अश्लीलता 

एक अन्य चैट में बाबा ने युवती से लिखा-“तुम मेरे साथ नहीं सोओगे? गुड नाइट, शुभ रात्रि, बताओ.” इस बातचीत से उसकी असलियत और साफ हो जाती है कि वह महिलाओं पर किस तरह दबाव डालकर उन्हें अपनी मर्जी के लिए मजबूर करता था.

Loading Ad...

लड़कियों को भेजता था विदेश 

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि बाबा ने कई लड़कियों को अल्मोड़ा और अन्य जगहों पर भेजा था. एक मामले में तो उसने एक युवती पर दबाव डालकर किसी युवक के साथ अंतरंग तस्वीरें खिंचवाने और उसे भेजने के लिए कहा. दरअसल, बाबा उस युवक को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था. इसके लिए उसने लड़की को पैसे भी दिए थे.

लंदन के नंबर से करता था लड़कियों से संपर्क 

Loading Ad...

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फरारी के दौरान बाबा लंदन का एक वॉट्सऐप नंबर इस्तेमाल कर रहा था. इसी नंबर से वह लगातार लड़कियों से संपर्क बनाए हुए था. मोबाइल से बड़ी संख्या में चैट डिलीट की गई थीं, लेकिन रिकवरी के बाद कई चौंकाने वाले संवाद सामने आए. इनमें से एक चैट में बाबा एक युवती को बार-बार लिख रहा था-“बेबी, आई लव यू”. लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन वह नए-नए नंबरों से लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा.

बाबा के फोन में था आश्रम के CCTV का एक्सेस

बाबा के मोबाइल से HIK Vision नामक ऐप भी बरामद हुआ. जांच में सामने आया कि इस ऐप के जरिए आश्रम के सभी सीसीटीवी कैमरे सीधे उसके मोबाइल से जुड़े थे. यानी आश्रम का हर कोना उसकी रियल-टाइम निगरानी में था. किस समय, कौन कहां जा रहा है-इसकी पूरी जानकारी बाबा को तुरंत मिलती थी. इसी के आधार पर वह लड़कियों की गतिविधियों पर नजर रखता और मौका पाकर उन्हें अपने कमरे में बुला लेता था.

Loading Ad...

महंगे गिफ्ट और एयरहोस्टेस बनाने का देता था झांसा 

बाबा न सिर्फ पाखंड का सहारा लेता था, बल्कि युवतियों को फंसाने के लिए महंगे गहने, घड़ियां और डिजाइनर चश्मे तक गिफ्ट करता था. उसके मोबाइल और दस्तावेजों की जांच में खुलासा हुआ कि उसने कई लड़कियों के रिज़्यूमे भी मंगवाए थे. पुलिस को आशंका है कि एयरहोस्टेस की नौकरी का लालच देकर वह युवतियों को अपने जाल में फंसाता और फिर उन्हें अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लेता था.

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...