Advertisement

Loading Ad...

शाहदरा हत्याकांड : दीपावली की रात 70 हज़ार के लिए हुई दो लोगों की हत्या

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपने घर के बाहर पीला कुर्ता पजामा पहने दो व्यक्ति दीपावली की सजावट करने के बाद खड़े दिखाई दे रहे हैं। इतने में गली में आकर एक स्कूटी रुकती है। स्कूटी सवारों में से एक व्यक्ति पहले गली में खड़े व्यक्ति के पैर छूता है। इसके बाद जब वह व्यक्ति (चाचा) अपने घर के अंदर जाने लगता है तो मोटर साइकिल से आया व्यक्ति तमंचा निकाल कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है। इसके बाद दोनों मोटर साइकिल सवार वहां से फरार हो जाते हैं।

Loading Ad...

दिल्ली के शाहदरा में दिवाली के अवसर पर फर्श बाजार थाना क्षेत्र में चाचा- भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना इलाके के बिहारी कॉलोनी गली नंबर एक पर तब घटी जब दोनों चाचा भतीजे पूजा की तैयारियां कर रहे थे।  

बताया जा रहा है चाचा भतीजे जब अपने घर के बाहर सड़क पर किसी काम के लिए बाहर आए तो स्कूटी से आए दो युवकों ने पहले पैर छुए इसके बाद तमंचा निकाल कर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश और ऋषभ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

Loading Ad...

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपने घर के बाहर पीला कुर्ता पजामा पहने दो व्यक्ति दीपावली की सजावट करने के बाद खड़े दिखाई दे रहे हैं। इतने में गली में आकर एक स्कूटी रुकती है। स्कूटी सवारों में से एक व्यक्ति पहले गली में खड़े व्यक्ति के पैर छूता है। इसके बाद जब वह व्यक्ति (चाचा) अपने घर के अंदर जाने लगता है तो मोटर साइकिल से आया व्यक्ति तमंचा निकाल कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है। इसके बाद दोनों मोटर साइकिल सवार वहां से फरार हो जाते हैं।

Loading Ad...

दोनों के पीछे दूसरा व्यक्ति (संभवत: भतीजा) भागते हुए दिखाई दे रहा है। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज को मोबाइल कैमरे में कैद करते वक्त एक महिला इस वीडियो के पीछे रोती हुई सुनाई दे रही है। उसका आरोप है कि पुलिस ने ये वीडियो डिलीट करवा दिया है।

मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading Ad...

शाहदरा इलाके में हुए इस दोहरे हत्याकांड में एक नया ऐंगल निकल कर सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजे की हत्या के आरोप में एक मात्र पकड़ा गया नाबालिग के परिवार से मृतक और उसके परिवार की 20 साल से ज्यादा पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आकाश और आरोपी के बीच तीन महीने पहले झगड़ा भी हुआ था। मृतक की मां का आरोप है कि इसी झगड़े की वजह से यह हत्याकांड हुआ है। मृतक आकाश का 10 साल का बेटा भी इस गोलीकांड में घायल हुआ है। अपराधियों ने मौके पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए नाबालिग आरोपी ने 70 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में यह साजिश रची थी। वह आकाश से पैसे वसूलना चाहता था, लेकिन आकाश ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इससे नाराज नाबालिग ने शूटर को हायर किया और आकाश की हत्या कर दी। यह लोग 17 दिनों से इस वारदात को अंजाम देने के लिए षडयंत्र रच रहे थे। पुलिस शूटर की तलाश कर रही है और नाबालिग के पहले भी कई अपराधों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

Loading Ad...

खबरों की मानें तो पकड़े गए एक मात्र आरोपी और उसके पिता ने आकाश के पिता की हत्या की थी। दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद है। आकाश पर भी काफी आपराध‍िक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से गुनहगारों की तलाश करने में जुटी है। इसमें पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार भी किया है।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

Input: IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...