Advertisement
लाल किला कार ब्लास्ट: संदिग्ध उमर की भाभी ने बताया- पढ़ाई की बात कह रहा था, दो दिन में आने को कहा था
संदिग्ध उमर उन नबी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. वह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था. संदिग्ध उमर को हिरासत में लिया जा चुका है. वहीं, पुलवामा में उसके परिवार के कुछ सदस्यों को भी कस्टडी में लिया गया है.
Advertisement
दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए कार विस्फोट के संदिग्ध उमर उन नबी का परिवार सामने आया है. उमर की भाभी मुजम्मिला ने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की बात कहकर वह फोन पर कम बातें करता था, लेकिन उसने दो-तीन दिन में घर लौटने के लिए कहा था.
संदिग्ध उमर की गिरफ्तारी पर क्या बोली फैमिली
संदिग्ध उमर उन नबी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. वह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था. संदिग्ध उमर को हिरासत में लिया जा चुका है. वहीं, पुलवामा में उसके परिवार के कुछ सदस्यों को भी कस्टडी में लिया गया है.
Advertisement
भाभी से फ़ोन पर क्या बोला उमर?
Advertisement
घर पर मौजूद उमर की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने उसे घर (उमर को) आने के लिए कहा था और उसने जवाब दिया कि वह दो या तीन दिन में आ जाएगा. मैंने जोर दिया कि वह अगले दिन आए, लेकिन उसने कहा कि वह दो या तीन दिन में आएगा. उसने हमें पहले ही बता दिया था कि उसकी परीक्षाएं हैं और उसने कहा था कि उसे परेशान न किया जाए, क्योंकि वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रहा है. हमने कहा कि ठीक है."
उमर ने जुमे के दिन परिवार के लोगों का हालचाल पूछा
Advertisement
मुजम्मिला ने बताया कि उन्होंने उमर को फोन नहीं किया था, क्योंकि हमें पता था कि वह पढ़ाई करता है. उमर की भाभी ने कहा, "शुक्रवार को उमर ने फोन किया था और कहा था कि आप मुझे ज्यादा तंग मत करना. मैं यहीं से फोन किया करूंगा. उसने जुमे के दिन परिवार के लोगों का हालचाल पूछा. उसने मेरे साथ बात की, तो मैंने उससे कहा था कि घर आ जाओ, घर क्यों नहीं आ रहे हो. उसने कहा था कि वह दो-तीन दिन में आ जाएगा. उसने सिर्फ यही बोला था. यह सब बातें उसने बेफिक्र होकर बोलीं थीं."
मुजम्मिला ने कहा कि उमर इस तरह का इंसान नहीं था. मुझे जितना उसके बारे में पता था, वह बताया है. इस मामले में और ज्यादा नहीं बता सकते हैं.
सीसीटीवी फुटेज में कार चलता दिखा उमर
Advertisement
यह भी पढ़ें
पेशे से डॉक्टर उमर उन नबी कथित तौर पर उस कार में बैठा था, जो दिल्ली में लाल किले के नजदीक ब्लास्ट हुई. सीसीटीवी फुटेज में उमर को कार चलाते हुए देखा गया. आशंकाएं हैं कि वह फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से भी जुड़ा था. फिलहाल, जांच एजेंसियां फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल के पर्दाफाश और उसके बाद दिल्ली ब्लास्ट की हर एंगल से जांच कर रही हैं.