×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्लासरूम में शूटआउट, लॉ स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, आरोपी क्लासमेट ने खुद भी किया सुसाइड, Video आया सामने

तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुए शूट-आउट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्लासरूम के अंदर 20 साल की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई फिर आरोपी ने खुद भी उसी पिस्टल से सुसाइड कर लिया.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
06:08 PM )
क्लासरूम में शूटआउट, लॉ स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, आरोपी क्लासमेट ने खुद भी किया सुसाइड, Video आया सामने
Advertisement

Punjab Tarn Taran Law College Shoot Out: पंजाब के तरनतारन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां लॉ कॉलेज में चलती क्लास के बीच एक छात्र ने अपनी क्लासमेट की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी सामने आया है. 

जानकारी के मुताबिक, 20 साल की संदीप कौर तरनतारन के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. जबकि आरोपी प्रिसंराज सिंह भी उसी के साथ फर्स्ट ईयर का ही छात्र था. ये वारदात तरनतारन के उसमा गांव की ‘कॉलेज माई भागो लॉ कॉलेज’ की है. आरोपी और छात्रा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जो CCTV फुटेज सामने आया है उसमें पूरी वारदात कैद है. 

यह CCTV फुटेज सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है. क्लास शुरू ही होने वाली थी. कुछ छात्र क्लास में बैठे थे तो कुछ वही घूम रहे थे. तभी दो छात्राओं के आगे वाली सीट पर बैठा एक लड़का उठा और पीछे वाली लड़की के सिर से सटाकर गोली मार दी. गोली लगते ही छात्रा वही सीट पर गिर पड़ी. पास बैठी उसकी दोस्त कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी प्रिंसराज ने लोडेड पिस्टल से अपने सिर पर भी गोली मार ली और नीचे गिर गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है संदीप कौर के सिर पर गोली लगने से उसका ब्रेन फट गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

एकतरफा प्यार में गई जान!

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लासरूम को सील कर जांच शुरु कर दी है. मौके से ब्लड सैंपल और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया है. पुलिस एक तरफा प्यार के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे पर प्रिसंराज ने प्यार का इजहार किया होगा, जिस पर इंकार उसकी हत्या कर दी गई. 

कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल

मृतका के परिवार ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर का कहना है उनकी बेटी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था. घर पर टीचर का फोन आया और बताा कि क्लास में झगड़ा हुआ है संदीप कौर को चोट लगी है. मां दौड़ी-दौड़ी कॉलेज पहुंची तो देखा बेटी की मौत हो चुकी है. उसका शव लहूलुहान हालत में था. हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी, वह घर-घर काम कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं. 

यह भी पढ़़ें- पिता की नफरत ने ली प्रेमी की जान… लड़की ने लाश से शादी कर निभाया आखिरी वादा, नांदेड़ की दिल दहलाने वाली कहानी

मां ने सवाल उठाया कि कॉलेज प्रशासन पिस्टल के साथ किसी को एंट्री कैसे दे सकती है. इस घटना के बाद छात्राओं और उनके परिवार में दहशत है. उनकी मांग है कि लापरवाही बरतने पर कॉलेज प्रशासन पर भी सख्त कार्रवाई हो. पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. साथ ही ये भी पता लगा रही है आरोपी छात्र के पास पिस्टल कैसे आई, क्या उसके पास लाइसेंसी हथियार है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें