Advertisement

Loading Ad...

अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिला में एनएससीएन-आईएम आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों ने शेष आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जिलेभर में अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

Loading Ad...

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती जिले लोंगडिंग में एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-आईएम के एक आतंकवादी को गिरफ्तार करके  एक बड़ी आतंकी घटना को नाकाम कर दिया. आरोपी के पास हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया.

अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से आतंकी गिरफ्तार

इटानगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान असम राइफल्स, स्पेशल टास्क फोर्स और लोंगडिंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था.

Loading Ad...

विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को  लोंगडिंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत जेडुआ गांव के पास टिसिंग में अभियान चलाया और एनएससीएन-आईएम के एक चरमपंथी को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया.

Loading Ad...

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान स्वघोषित कैप्टन पोंगलेम वांगपान (35) के रूप में हुई है, जो नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम के इसाक-मुइवा गुट का एक सदस्य है.

हथियार और गोला बारूद बरामद

Loading Ad...

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक 5.56 मिमी इंसास राइफल के साथ एक मैगजीन, एक 9 मिमी पिस्तौल के साथ एक मैगजीन, 18 राउंड 5.56 मिमी कारतूस और दो राउंड 9 मिमी पिस्तौल के बरामद किए.

गिरफ्तार आतंकवादी चार सदस्यीय समूह का नेतृत्व कर रहा था, जिसने कथित तौर पर अज्ञात लक्ष्य का अपहरण या हत्या करने के इरादे से सीमावर्ती लोंगडिंग जिले में प्रवेश किया था. हालांकि, संयुक्त सुरक्षा बलों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने नियोजित घटना को टाल दिया.

इस मामले में लोंगडिंग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

Loading Ad...

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों ने शेष आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जिलेभर में अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें

इसी बीच, एक अलग अभियान में, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने नामसाई जिले में लगभग सात लाख मूल्य की 133 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की और एक महिला को गिरफ्तार किया. एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...