Advertisement

Loading Ad...

औरैया में NIA की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी मामले में पेट्रोल पंप मालिक कमल वर्मा के ठिकानों पर छापा

मिली जानकारी के अनुसार नामचीन असलहा सप्लायर सर्राफ के ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ने बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की. टीम ने निझाई मुहल्ला, जिला अस्पताल रोड किनारे नायारा पेट्रोल पंप, चार घरों, सराफा बाजार में गन हाउस व दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया है.

Loading Ad...

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम उत्तर प्रदेश के औरैया में पेट्रोल पंप व नैना इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कमल वर्मा के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी कर रही है. ये हथियार तस्करी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.

ट्रोल पंप मालिक कमल वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार नामचीन असलहा सप्लायर सर्राफ के ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ने बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की. टीम ने निझाई मुहल्ला, जिला अस्पताल रोड किनारे नायारा पेट्रोल पंप, चार घरों, सराफा बाजार में गन हाउस व दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया है.

Loading Ad...

बम निरोधक दस्ता भी मौके पर

Loading Ad...

वहीं बम निरोधक दस्ता भी एनआईए के साथ पहुंचा था. टीम पेट्रोल पंप के पीछे की पार्किंग की जमीन में तलाशी अभियान चला रही है. इसके साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.

शहर में भारी पुलिस बल तैनात

Loading Ad...

सुरक्षा को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रतिष्ठानों के अंदर दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने की जानकारी सामने आई. लेकिन अभी तक अधिकारी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे कार्रवाई की वजह और अधिक गोपनीय बनी हुई है.

कारोबारी परिवार से जुड़े हैं नाम

मिली जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी कमल वर्मा तीन भाई हैं. रविकांत वर्मा उर्फ लाले व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष हैं और प्रांतीय नेता हैं. तीसरा भाई अजयकांत शशि वर्मा है. इनके पिता महेश वर्मा ने सराफा बाजार से कारोबार शुरू किया था. छोटी सी ज्वैलर्स की दुकान थी और गन हाउस था. पेट्रोल बसों का संचालन भी औरैया, कन्नौज, इटावा रूट पर करते थे. कारोबार चमकने के साथ ही उन्होंने कम समय में बड़े कारोबारियों, उद्यमियों में अपना नाम शामिल कर लिया. पुरुलिया आर्म्स ड्राप केस में सैकड़ों एके-47 राइफलें और हजारों गोला-बारूद गिराए गए थे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम अभी भी कमल वर्मा के आवास पर दुकानों पर तलाशी कर रही है. घर के बाहर बाहरी फोर्स के साथ जिले की पुलिस सुरक्षा में लगी है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ठिकानों पर छापेमारी करते हुए दस्तावेजों को जुटा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...