Advertisement

Loading Ad...

दूध लेने घर से निकला था कुणाल, और फिर लौटा ही नहीं… सीलमपुर मर्डर की ख़ौफ़नाक कहानी आपको डरा देगी!

दिल्ली के न्यू सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के बाद परिजनों ने जिकरा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और 'हिंदू पलायन' के पोस्टर भी लहराए.

Loading Ad...

घर से निकला कुणाल… सरेआम कर दी गई हत्या… दिल्ली न्यू सीलमपुर में हुई कुणाल की हत्या से दहली हुई है. गुरुवार को न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में गुरुवार रात 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है. हत्या के बाद शुक्रवार को नाराज़ लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाज़ी की. इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिकरा उर्फ 'लेडी डॉन' समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साहिल और दिलशाद को भी हिरासत में लिया गया है।


क्यों की गई हत्या? 

Loading Ad...

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पिछले साल कुणाल के दो दोस्तों ने चाकू से साहिल पर हमला किया था और इसी का बदला लेने के लिए साहिल ने कुणाल की हत्या की. ये भी जानकारी मिल रही है कि 'लेडी डॉन' जिकरा ने अपने भाई साहिल दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

Loading Ad...


इलाक़े में भारी पुलिसबल की तैनाती

Loading Ad...

कुणाल की हत्या के बाद इलाक़े के लोगों में आक्रोश है. लोगों का आक्रोश और विरोध देखते और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुणाल परिवार के साथ जे ब्लॉक, न्यू सीलमपुर इलाके में रहता था. परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना हैं. कुणाल के पिता पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं, जबकि कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान पर काम करता था. भाई गोलू बसों में सवारी बैठाने का काम करता है. पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण करता था. 


कुणाल के मां-पिता ने क्या कहा?

Loading Ad...

कुणाल की मां वंदना ने बताया कि कुणाल शाम को दूध लेने के लिए गया था. 10-15 मिनट बाद ही लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है. मां ने आरोप लगाया कि जिकरा नाम की एक युवती ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. मां का आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोस में रहने वाले लाला नाम के युवक से विवाद था. लाला अपने घर से गायब है. मां ने कुणाल की हत्या सिर्फ 'गिहारा' समाज से होने की वजह से होने की बात कही है. वहीं कुणाल के पिता ने बताया कि उनके बेटे का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. हालांकि उन्होंने भी जिकरा पर हत्या का आरोप लगाया है. 


'जस्टिस फॉर कुणाल' और घर के आगे लगे पोस्टर कह रहे कहानी

Loading Ad...

कुणाल की हत्या से लोगों में भयंकर ग़ुस्सा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोग यहां पर उन लोगों को रहने नहीं देना चाहते हैं. यही कारण है कि हिन्दुओं की हत्या की जा रही है. स्थानीयों के मुताबिक़ अब तक 6 लोगों की हत्या की जा चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और यही कारण है कि वह लोग इस इलाके से पलायन कर रहे हैं. शुक्रवार को इसी तरह का एक पोस्टर भी सभी घरों के आगे लिखा हुआ दिखा. इस पोस्टर में लिखा था कि ‘हिंदू पलायन कर रहें है, घर बिकाऊ है.’ इतना ही नहीं स्थानियों ने 'जस्टिस फॉर कुणाल' लिखा पोस्टर लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भी मदद की अपील की है. 


कौन है ‘लेडी डॉन’ जिकरा? 

Loading Ad...

कुणाल के पिता और मां ने जिकरा, उसके भाई साहिल और उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है. जिकरा अपने भाई साहिल के साथ इलाके में ही किराए पर रहती है. उस मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही उसके नाना-नानी भी रहते हैं. वह वहां भी रहती है. कहा जा रहा है कि ज़िक़रा का संबंध कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा से है. बाबा कई गंभीर मामले में जेल में बंद है. इधर सीलमपुर में रहने वाली जिकरा ‘डॉन’ के नाम से मशहूर है। वह सोशल मीडिया पर लेडी डॉन के नाम से अपना अकाउंट चलाती है. जिकरा सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस के साथ कई फोटो अपलोड कर चुकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे आर्म्स एक्ट के तहत पहले गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है. उसने सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस के साथ कई फोटो डाल रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह खुद का गैंग चलाती है.


लोगों ने कीबुलडोज़र’ की मांग 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सीलमपुर में रहने वाले स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में पहले करीब 2500 से 3000 गिहारा समाज के परिवार रहते थे. लेकिन, अब दहशत के चलते सिर्फ 400 से 500 गिहारा समाज के परिवार बचे हैं. उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर मॉडल की मांग की है ताकि लोग यहां पर सुरक्षित रह सकें. 


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...