×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कोरबा: पुलिसकर्मी ने रिश्तेदारों को गोली मारी, 17 साल की साली समेत 2 की मौत

आरोपी जवान कोरबा जिले के बांगो बांध की सुरक्षा में तैनात था. आज सुबह ड्यूटी से सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद ससुराल के अन्य लोग इधर उधर भागने लगे. गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Author
10 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:34 AM )
कोरबा: पुलिसकर्मी ने रिश्तेदारों को गोली मारी, 17 साल की साली समेत 2 की मौत
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां CAF (Chhattisgarh Armed Force) की 13वीं बटालियन में तैनात एक कांस्टेबल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही ड्यूटी वाली इंसास राइफल से दो रिश्तेदारों को गोली मार दी. घटना में 17 साल की किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई.

पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष

जानकारी के मुताबिक, वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के छिंदपुर गांव की है. आरोपी कांस्टेबल का नाम शेशराम बिंझवार है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक मामले को लेकर हुए झगड़े के दौरान वह अपना आपा खो बैठा और इंसास राइफल से फायरिंग कर दी.

दो लोगों की हुए मौत 

Advertisement

सबसे पहले उसने अपनी साली मंदासा बिंझवार (17) को गोली मारी, जिसके बाद पत्नी के चाचा राजेश बिंझवार पर गोली चला दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक, आरोपी ने कुल 3 राउंड फायरिंग की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद पूरी तरह से पारिवारिक था.

Advertisement

CM के दौरे में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा आरोपी

गौरतलब है कि घटना के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देओ साई का कोरबा दौरा था. आरोपी कांस्टेबल को भी सीएम की सिक्योरिटी ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और कुछ ही देर बाद यह वारदात हो गई.

पीड़ित परिवार में गुस्सा 

यह भी पढ़ें

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भिलईबाजार रोड पर जाम लगा दिया. पुलिस ने समझाइश देकर हालात काबू में किए. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें