Advertisement
Jharkhand: मोस्ट वांटेड नक्सली चढ़े लातेहार पुलिस के हत्थे, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी
लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संतोष के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 नक्सली वारदात की एफआईआर दर्ज है. दूसरा नक्सली बालक राम भी नौ आपराधिक और नक्सली वारदातों में वांछित था. आशीष उरांव भी पूर्व में जेल जा चुका है.
Advertisement
झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन मोस्ट वांटेड नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.
लातेहार में तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले का चंदवा निवासी संतोष उरांव, बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आशीष उरांव और लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र निवासी बालक राम शामिल हैं.
Advertisement
तीनों नक्सलियों पर कई गंभीर मामले हैं दर्ज
लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संतोष के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 नक्सली वारदात की एफआईआर दर्ज है. दूसरा नक्सली बालक राम भी नौ आपराधिक और नक्सली वारदातों में वांछित था. आशीष उरांव भी पूर्व में जेल जा चुका है.
Advertisement
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की छापेमारी
Advertisement
बताया गया कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि हरगड़वा जंगल में हथियारबंद नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएसपी अरविंद कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस की टीम ने जब जंगल में छापेमारी की तो नक्सलियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया.
दो बंदूकें सहित कई हथियार बरामद
Advertisement
नक्सलियों के पास से दो बंदूकें और सात जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं. सात मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. इन नक्सलियों ने पिछले महीने चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव के पास ईंट भट्ठा पर फायरिंग की थी और एक मुंशी को गोली मार दी थी. उन्होंने हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह की क्रशर इकाई पर भी गोलीबारी की थी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
हाल ही में पीआरए रोड कंस्ट्रक्शन के संचालकों से भी पीएलएफआई के नाम से लेवी की मांग की गई थी. नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राकेश कुमार महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. गुरुवार को तीनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.