×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इंदौर हनीमून मर्डर केस: पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पत्नी और प्रेमी बने साजिश के मास्टरमाइंड

यह हत्याकांड उस समय सुर्खियों में आया था, जब राजा रघुवंशी की शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया. पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में पुख्ता सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया गया है. अब अदालत में इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

Author
06 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:16 AM )
इंदौर हनीमून मर्डर केस: पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पत्नी और प्रेमी बने साजिश के मास्टरमाइंड
Advertisement

इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की.

पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

यह मामला शहर के जाने-माने बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया है. इस साजिश में तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई. इन पांचों पर भारतीय दंड संहिता की हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. वर्तमान में सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.

Advertisement

पुलिस जांच में हुई कई चौकाने वाले खुलासे 

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की योजना बेहद सावधानी से बनाई गई थी. चार्जशीट में सोनम और राज कुशवाहा की नजदीकियों को हत्या का मुख्य मकसद बताया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने में उनकी मदद की. जांच के दौरान पुलिस ने कई सबूत जुटाए, जिनमें कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और गवाहों के बयान शामिल हैं.

तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी दाखिल

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इस मामले में तीन और सह-आरोपियों, प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर आहिरवार के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इन पर सबूत नष्ट करने और छिपाने का आरोप है.

Advertisement

यह हत्याकांड उस समय सुर्खियों में आया था, जब राजा रघुवंशी की शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया. पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में पुख्ता सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया गया है. अब अदालत में इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

 

 

Advertisement

 

 

 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें