Advertisement

Loading Ad...

अमेरिका में 6 दिन से लापता छात्र का मिला शव, कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था साकेत, भारत भेजा जाएगा शव

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद हुआ है. साकेत 6 दिन से लापता था.

Loading Ad...

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है. 22 साल के साकेत 6 दिन से लापता थे. साकेत की गुमशुदगी की जानकारी उनके रूममेट बनीत सिंह ने दी थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी भी मांगी थी. बनीत सिंह ने डिटेल शेयर करते हुए अपील की थी कि किसी को साकेत से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो शेयर करें. 

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहा था. साकेत को आखिरी बार 9 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था. इसके बाद उसे खोजने के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया गया. 

शव को भारत भेजने की तैयारी शुरू

Loading Ad...

साकेत की तलाशी अंजा झील और बर्कले पहाड़ी के आसपास के इलाकों में व्यापक तलाश की गई. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि करते हुए बताया, स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है. दूतावास ने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है. 

Loading Ad...

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश जारी करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी औपचारिकताओं में सहयोग का भरोसा दिया. तलाशी अभियान के दौरान साकेत का बैकपैक विश्वविद्यालय के नजदीक एक घर के समीप टिल्डेन क्षेत्रीय पार्क के आसपास मिला था। उसके बैगपैक में पासपोर्ट और लैपटॉप था. 

IIT मद्रास से की थी पढ़ाई 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

साकेत IIT मद्रास का पूर्व छात्र था और उसने अपनी स्कूली शिक्षा श्री वाणी शिक्षा केंद्र, बेंगलुरु से पूरी की थी. वह 'हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम' से जुड़े एक पेटेंट के छह आविष्कारकों में शामिल था. साकेत के दोस्तों का कहना है कि वह पढ़ाई में काफी तेज और टैलेंटेड था. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आश्वासन दिया है कि इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...