Advertisement
Gopalganj : जमीन के विवाद में भाई ने ही दी भाई की हत्या की सुपारी, साजिश का खुलासा, पांच गिरफ्तार
पुलिस को जानकारी मिली कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शमीम आलम, मुराद अली, राजिक हसन उर्फ गुड्डु, गुलाब हुसैन ये सभी मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा और प्रताप हुसैन गांव के निवासी हैं.
Advertisement
बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय के आजाद नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे जमीन विवाद और सुपारी किलिंग की साजिश सामने आई है.
2 सगे भाइयों के बीच में हुआ जमीनी विवाद
Advertisement
Advertisement
नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी.
Advertisement
हत्या की साजिश में पांच लोग गिरफ्तार
पुलिस को जानकारी मिली कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसी एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शमीम आलम, मुराद अली, राजिक हसन उर्फ गुड्डु, गुलाब हुसैन ये सभी मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा और प्रताप हुसैन गांव के निवासी हैं.
Advertisement
Advertisement
इसके अलावा थावे थाना क्षेत्र के उदन्तराय के बगरा गांव निवासी अभिषेक कुमार और अनुज पाण्डेय को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया.
शॉपिंग मॉल के बाहर ताबड़तोड़ चली गोलियां
Advertisement
यह भी पढ़ें
गुरुवार की रात आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी. बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए थे. मामले में मॉल संचालक कमरे आजम ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.