×
जिस पर देशकरता है भरोसा

RBSE 10th result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. सभी छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो कि आज पूरा होने वाला ह. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि तैयार रखनी होगी, ताकि परिणाम आते ही तुरंत लॉगिन कर सकें.

Author
28 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:21 PM )
RBSE 10th result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड
Google
Advertisement

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 28 मई 2025 को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया  गया है. इस बात की पुष्टि खुद राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर की है. बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है . इसके बाद छात्र-छात्राएं अपनी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे,

कहाँ और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

परीक्षार्थी अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद निम्नलिखित वेबसाइटों पर एक्टिव लिंक के माध्यम से इसे देखा जा सकता है:

1. rajeduboard.rajasthan.gov.in

Advertisement

यह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य वेबसाइट है. परिणाम जारी होते ही इसके होमपेज पर "RBSE 10th Result 2025" नाम से एक लिंक एक्टिव होगा, जिस पर क्लिक करके छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

2. rajresults.nic.in

यह वेबसाइट विशेष रूप से राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए डिज़ाइन की गई है. यहाँ आमतौर पर ट्रैफिक कम होता है, जिससे छात्र अपेक्षाकृत तेज़ी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यदि मुख्य साइट स्लो हो तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

3. SMS के ज़रिए परिणाम देखने की सुविधा

Advertisement

RBSE द्वारा SMS सेवा के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा प्रदान की जा सकती है. इसके लिए छात्र एक निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर टाइप कर निर्धारित नंबर पर SMS भेज सकते हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उन्हें SMS के ज़रिए उनका परिणाम प्राप्त हो जाएगा.

4. DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने खाते में लॉगिन करना होगा या आधार से वेरिफिकेशन कराना होगा.

Advertisement

RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक: आसान स्टेप्स

रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

1. किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in) पर जाएं.

2. होमपेज पर दिए गए "RBSE 10th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें.

3. अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और जन्मतिथि भरने को कहा जाएगा.

Advertisement

4. सभी जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें.

5. आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

6. परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें

करीब 11 लाख छात्रों को आज मिलेगी राहत

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. सभी छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो कि आज पूरा होने वाला ह. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि तैयार रखनी होगी, ताकि परिणाम आते ही तुरंत लॉगिन कर सकें.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें