Advertisement

Loading Ad...

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी! 12 लाख छात्रों ने पास की परीक्षा, ऐसे करें चेक

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते है .NTA पहले ही फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है, जो रिजल्ट से ठीक पहले का आखिरी स्टेप होता है.

neet
Loading Ad...

NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है . NTA पहले ही फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है, जो रिजल्ट से ठीक पहले का आखिरी स्टेप होता है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट और ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) की भी घोषणा की जाएगी.

NEET Topper 2025: हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने किया टॉप, गांव में जश्न का माहौल

 इस बार की परीक्षा में NEET UG 2025 के टॉपर बने हैं महेश कुमार, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के डबली राठान गांव के रहने वाले हैं। महेश ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे गांव और राज्य का नाम रोशन किया है. उनके पहले रैंक हासिल करने की खबर जैसे ही सामने आई, गांव में जश्न का माहौल बन गया. लोग घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं.

Loading Ad...

मेहनत और समर्पण से पाई सफलता

Loading Ad...

महेश की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी लगन, निरंतर पढ़ाई और परिवार का साथ रहा है. छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में टॉप करना आसान नहीं होता, लेकिन महेश ने यह कर दिखाया. यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देख रहे हैं.

अब आगे की प्रक्रिया होगी शुरू

Loading Ad...

रिजल्ट जारी होने के बाद NEET UG 2025 में पास हुए छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. काउंसलिंग के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले होंगे. टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को प्रीमियर मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलेगा.

NEET UG Result 2025 ऐसे करें चेक

 छात्र neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपनी रोल नंबर, जन्मतिथि और एप्लिकेशन नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के बाद आप उसकी एक पीडीएफ या प्रिंट कॉपी जरूर सेव रखें, जो आगे काउंसलिंग और एडमिशन के समय जरूरी होगी.

Loading Ad...

कैसे चेक करें NEET UG 2025 की फाइनल आंसर-की?

फाइनल आंसर-की चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है.

सबसे पहले उम्मीदवारों को NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाना होगा.

Loading Ad...

 होमपेज पर "Latest Updates" सेक्शन में जाकर NEET UG Final Answer Key 2025 का लिंक चुनें.

अब अपनी आंसर सेट (Set A, B, C या D) के अनुसार PDF फाइल को ओपन करें और उसमें दिए गए जवाबों से मिलान करें.

यह भी पढ़ें

आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...