Advertisement
नेशनल आयुष मिशन में इन पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, मिलेगी तगड़ी सैलरी, कहीं छूट न जाए आवेदन की डेट
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष मंत्रालय ने 20 संविदा पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें
Advertisement
आयुष मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे नेशनल आयुष मिशन (एनएएम) की सेंट्रल प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट में 20 पदों पर कांट्रेक्चुअल बेसिस (संविदा) पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके लिए विभाग की तरफ से आवेदन मांगे गए हैं. अगर आपको भी इस पद पर काम करना है तो आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है.
इन पदों पर वैकेंसी के लिए विभाग की तरफ से आवेदन 31 जनवरी को ही शुरू हो गए थे. ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं, उनके पास अब आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा हुआ है क्योंकि इन पदों पर ऑफलाइन मोड पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है. जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों पर वैकेंसी
Advertisement
विभाग ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं उनमें सीनियर प्रोग्राम मैनेजर के 1, डोमेन एक्सपर्ट-पब्लिक हेल्थ के 8, सीनियर कंसल्टेंट के 2, जूनियर कंसल्टेंट के 4, फाइनेंस मैनेजर के 1, अकाउंट्स मैनेजर के 1 और डेटा असिस्टेंट के 3 पद शामिल हैं.
Advertisement
इसके लिए आयोजित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 100,000 रुपए प्रति माह वेतन की बात नोटिफिकेशन में अंकित है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 60 साल निर्धारित की गई है.
उम्मीदवारों में क्या योग्यता होनी चाहिए?
Advertisement
इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार बैचलर की डिग्री बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस/बीएसएमएस/बीवाईएनएस या एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीए (वित्त)/एम कॉम/आईसीडब्ल्यूए/सीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास पद अनुसार कार्य करने का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां होम पेज पर जाने के बाद आपको इस पद के लिए जो नोटिफिकेशन जारी की गई है उसका लिंक मिल जाएगा जिस पर क्लिक करें. इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. अधिसूचना में दिए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को अटैच करें और दिए गए पते पर पोस्ट कर दें.