Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली में रहते हैं आप... तो यह है Weekend में घूमने की बेस्ट जगह!

ज़्यादा बजट नहीं है और कम समय में घूमकर आना है तो जाइए दमदमा झील. यह खूबसूरत जगह हरियाली और शान्ति से भरपूर है. शहर की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो दमदमा झील जरूर जाएं. यहाँ आप बहुत सारी activities में हिस्सा ले सकते हैं और अपना time एन्जॉय कर सकते हैं.

Loading Ad...
दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए आस पास घूमने की कई जगहें हैं. अगर आप किसी weekend getaway का प्लान बना रहे हैं जिसमें आप कहीं आस पास घूम कर आना चाहते हैं तो गुरुग्राम के पास यह हिल स्टेशन आपके लिए हो सकता है best destination. अगर आपको चाहिए सुकून वाली ट्रिप और आप लेना चाहते हैं नेचर का भरपूर आनंद तो आपको दूर किसी हिल स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली के बेहद पास गुरुग्राम में है एक ऐसी जगह जहाँ आप सुकून के पल बिता सकते हो. 

ज़्यादा बजट नहीं है और कम समय में घूमकर आना है तो जाइए दमदमा झील. यह खूबसूरत जगह हरियाली और शान्ति से भरपूर है. शहर की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो दमदमा झील जरूर जाएं. यहाँ आप बहुत सारी activities में हिस्सा ले सकते हैं और अपना time एन्जॉय कर सकते हैं. 

दमदमा झील में होने वाली activities 

दमदमा झील एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है जहाँ आप कई adventurous activities कर सकते हैं. यहाँ आपको झील के किनारे सैर, बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे रॉक क्लाइंबिंग, ज़िप लाइनिंग, कमांडो नेट, साइकलिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग और पक्षी देखने जैसे कई मजेदार अनुभव मिल सकते हैं. अरावली की पहाड़ी इस झील की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. 

कैसे पहुंचें दमदमा झील?

दमदमा झील तक पहुँचने के लिए आप टैक्सी बुक कर सकते हैं या अपनी कार से भी जा सकते हैं. गुरुग्राम के सोहना रोड से करीब 20-25 किलोमीटर दूर स्थित दमदमा झील पहुँचने में दिल्ली से करीब 1.5 से 2 घंटे लगते हैं. 
   
अगर outing का मन है और दिल्ली से पास कहीं जाना है तो दमदमा झील है सबसे बढ़िया विकल्प. तो देर किस बात की, वीकेंड पे घूमने जाने का झटपट प्लान बनाए और दमदमा झील का आनंद लें. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...