Advertisement

Loading Ad...

कैसे और कितने पैसों में आप घूम सकते हैं Lakshadweep? Activities And Places To Visit

भारत के दक्षिण-पश्चिम किनारे पर स्थित यह द्वीप समूह एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है जहाँ का सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ के पर्यटन स्थलों में मिनिकॉय, कवरत्ती और अमिनी प्रमुख हैं। लक्षद्वीप जाने से पहले आपको एक परमिट लेने की ज़रुरत है।

Loading Ad...

भारत यात्रा पर निकलने वालों के लिए एक बेहद अद्भुत और अप्रतिम सौंदर्य से भरपूर जगह है लक्षद्वीप। लक्षद्वीप की चर्चा आजकल हर तरफ हो रही है। वैसे तो इस द्वीप की खूबसूरती लोगों को पहले से ही आकर्षित करती रही है लेकिन जबसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहाँ की यात्रा की है और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र का नीला पानी और संस्कृति का वर्णन किया है तबसे लक्षद्वीप लोगों के पसंदीदा घूमने की जगहों में से एक बन गया है। मालदीव और भारत के बीच चल विवाद के बीच देश के लोगों का झुकाव लक्षद्वीप की बढ़ता दिख रहा है। लेकिन 36 द्वीपों के इस समूह तक जाएं कैसे और यहाँ घूमने के लिए आपका बजट कितना होना चाहिए ये सारी जानकारी होना भी बेहद ज़रूरी है।


भारत के दक्षिण-पश्चिम किनारे पर स्थित यह द्वीप समूह एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है जहाँ का सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ के पर्यटन स्थलों में मिनिकॉय, कवरत्ती और अमिनी प्रमुख हैं। लक्षद्वीप जाने से पहले आपको एक परमिट लेने की ज़रुरत है। जो कोई भी वहां का निवासी नहीं है उसे वहां प्रवेश करने के लिए protected area permit बनवाना पड़ता है जिसका खर्च सिर्फ 300 रूपए है प्रति व्यक्ति है। Protected Area Permit वहां की अनुसूचित जनजातियों की सुरक्षा के लिए है। 

Loading Ad...


Loading Ad...

PAP के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Lakshadweep Administration के e-permit portal पर जाकर आपको application भरना है जिसमें आपको अपना नाम, पता, यहाँ जाने का उद्देश्य, यात्रा की तारिख और द्वीपों के नाम भरने हैं। इसके अलावा आपको अपने ID proof और पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन की गई कॉपी भी डालनी है। एप्लीकेशन भरने के सात दिनों के अंदर आपको परमिट मिल जाएगा |


Loading Ad...

आपको ये भी बता दें की PAP की अवधी 30 दिनों के लिए मान्य होती है | यात्रा के दौरान आपको अपने परमिट की प्रिंट की हुई कॉपी और ID proof साथ लेकर चलना होगा। आपको बता दें की Agatti Airport पहुँचने पर आपको 300 रूपए ग्रीन टैक्स भी देना होगा | आपको ये भी बता दें की यहां कुछ द्वीप ऐसे हैं जहां आपको scuba diving या wildlife photography करने के लिए additional permit लेने की ज़रुरत पड़ेगी।


Loading Ad...

अब जानते हैं की इस द्वीप तक पहुंचा कैसे जाए। लक्षद्वीप जाने के लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट कोच्ची है। अगर आप अगले महीने जाने का प्लान बनाते हैं तो दिल्ली से कोच्चि तक की return ticket लगभग 12 - 13 हज़ार रूपए है। कोच्चि से लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट या शिप की सुविधा उपलब्ध है। एक island से दूसरे island जाने के लिए ferry चलती है जो 4000 से 8000 रूपए प्रति व्यक्ति है।


लक्षद्वीप में रुकने लिए आपको लगभग 5 हज़ार रूपए per night के हिसाब से होटल मिल जाएंगे। ये रेट अलग अलग द्वीपों के हिसाब से बदल सकता है। जैसे agatti आइलैंड में आपको रुकने के लिए guesthouse मिल जाएंगे जो 1,500-2,500 रूपए per night है। वहीँ बंगारम आइलैंड में 15,000 रूपए per night के हिसाब से cottages मिलेंगे जहाँ आप रुक सकते हैं। अगर आप luxury stay करना चाहते हैं तो कवरत्ती में air conditioned suites उपलब्ध है जिनकी कीमत 9,000 रूपए per night है।

Loading Ad...


लक्षद्वीप में करने के लिए बहुत सारी water activities भी हैं जैसे Snorkeling , Scuba Diving, Canoeing और आप cruise पर भी इस शानदार island के मज़े ले सकते हैं। अगर आप ये सारी activities करना चाहते हैं तो लगभग 5000 रूपए में आप ये सब enjoy कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए cruise packages भी मौजूद हैं जिसमें आप 3 रातें 4 दिन यहाँ बिता सकते हैं जिसकी शुरूआती कीमत 23000 रूपए है।यहां करने के लिए बाकी activities में आप यहां के खूबसूरत गाँव घूम सकते हैं, पारम्परिक तरीके से नाव बनाना देख सकते हैं और आयुर्वेदिक मसाज का आनंद भी ले सकते हैं |


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

तो इतनी खूबसूरत जगह घूमने और यहाँ के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आपका खर्चा होगा लगभग 40 हज़ार रूपए जो की कई beach destinations से कम है। फिर देर किस बात की? बाकी सब छोड़िये और इन छुट्टियों में जल्दी से लक्षद्वीप घूमने का प्लान बनाइए।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...