Advertisement

Loading Ad...

इंतज़ार खत्म! गेम चेंजर है Tata Harrier EV...दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और Lifetime Warranty

टाटा हैरियर EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये रखी गई. कंपनी इस एसयूवी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है. 2 जुलाई से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू हो जाएगी. टाटा हैरियर EV एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड जैसे तीन आकर्षक ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. इसके साथ ही यह नॉक्टर्न, ऑक्साइड, ग्रे और वाइट जैसे चार शानदार कलर ऑप्शंस के साथ आती है. खासकर, इसका एक्सक्लूसिव स्टेल्थ एडिशन बेहद दमदार और आकर्षक दिखता है, जो इसे सड़कों पर एक अलग पहचान देगा.

Loading Ad...

भारत के EV बाजार में एक नया अध्याय जुड़ गया है. Tata Motors ने अपनी मच अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर EV को लॉन्च कर दिया है. यह सिर्फ एक नई इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि लैंड रोवर की मजबूत इंजीनियरिंग विरासत और अत्याधुनिक EV तकनीक का जोड़ है. यह मॉडल भारतीय EV सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होने वाला है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 627 किलोमीटर की शानदार रेंज और बैटरी पर दी जा रही लाइफटाइम वारंटी है.

2 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

टाटा हैरियर EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये रखी गई. कंपनी इस एसयूवी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है. 2 जुलाई से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू हो जाएगी. टाटा हैरियर EV एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड जैसे तीन आकर्षक ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. इसके साथ ही यह नॉक्टर्न, ऑक्साइड, ग्रे और वाइट जैसे चार शानदार कलर ऑप्शंस के साथ आती है. खासकर, इसका एक्सक्लूसिव स्टेल्थ एडिशन बेहद दमदार और आकर्षक दिखता है, जो इसे सड़कों पर एक अलग पहचान देगा.

मजबूती के साथ ही कंफर्ट भी

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपनी हैरियर इलेक्ट्रिक को प्योर ईवी आर्किटेक्चर acti.ev+ पर बेस्ड रखा है, जो कि मजबूती के साथ ही कंफर्ट के मामले में काफी जबरदस्त है. 4598 एमएम लंबी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 2741 एमएम का व्हीलबेस है. डीजल पावर्ड हैरियर के मुकाबले हैरियर ईवी दिखने में बेहतर है. इसमें LED लाइट्स, क्लोज्ड ग्रिल, कनेक्टिंग लाइटिंग बार, आकर्षक डिजाइन वाले 17 इंच के अलॉय व्हील समेत काफी सारी बाहरी खूबियां हैं. 

Loading Ad...

कैसा है इंटीरियर?

प्रीमियम इंटीरियर के साथ luxurious दिखने वाली इस कार में मल्टी मूड एबिएंट लाइटिंग, मेमरी फंक्शन से लैस ड्राइवर सीट, सीट में बॉस मोड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 65 वॉट का फास्ट चार्जर पोर्ट, 14.53 इंच का हरमन कार्डन टचस्क्रीन क्यूएलईडी इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएस के स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस 5.1, इन-बिल्ट नैविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एचडी रियर व्यू मिरर कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा और ट्रांसपैरेंट मोड से लैस सेगमेंट फर्स्ट 540 डिग्री विजिबिलिटी समेत काफी सारी और भी खूबियां हैं. 

Loading Ad...

हैरियर EV के डिज़ाइन में ख़ासतौर पर डिज़ाइन किए गए टरबाइन ब्लेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके साइड प्रोफाइल को और भी आकर्षक बनाते हैं. यह एसयूवी लैंड रोवर के D8-बेस्ड OMEGA प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, जिसे जगुआर लैंड रोवर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है. इस मजबूत मोनोकोक चेसिस के साथ, कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक नई और प्रभावशाली कहानी लिखने का लक्ष्य रखा है, जो इसके दमदार प्रदर्शन और इंजीनियरिंग का प्रमाण है.

हैरियर ईवी बनी भारत की पहली 4WD इलेक्ट्रिक कार

हैरियर इलेक्ट्रिक में एक डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है जो क्वाड-व्हील-ड्राइव और 500 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट प्रदान करता है. टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स का कहना है कि ये एसयूवी लगभग 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी. यह मॉडल टाटा के लिए एक माइलस्टोन भी है, क्योंकि 2020 में सफारी स्टॉर्म के बंद होने के बाद यह पहली ऑल-व्हील-ड्राइव पेशकश है. इस प्रकार हैरियर ईवी भारत में 4WD की सुविधा के साथ आने वाली पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जो इसके दोहरे मोटर कॉन्फ़िगरेशन की बदौलत संभव हो पाया है.

Loading Ad...

हैरियर ईवी में हैं क्या सुविधाएं?

टाटा मोटर्स ने अपनी हैरियर ईवी में काफी सारी सुविधाएं दी हैं. इसमें ऑटोमेटेड पार्किंग, वीइकल टू लोड (V2L), वीइकल टू वीइकल (V2V), डिजिटल की, अल्ट्रा ग्लाइड सस्पेंशन, समन मोड, ड्राइवपे, ई-वैलेट, स्मार्ट कार्ड, 502 लीटर बूट स्पेस, बड़ा फ्रंक, रियर सीट फोल्ड करने के बाद 999 लीटर का बूट स्पेस समेत काफी कुछ और भी है. वहीं अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल 2 (ADAS Level 2) के तहत इसमें 22 अडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इंटेलिजेंट स्पीड असिस्टेंस और लो स्पीड ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी खूबियां भी हैं. 

कैसा है बैटरी रेंज?

टाटा हैरियर ईवी में 65 kWh और 75 kWh का लिक्विड कूलिंग बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी आईडीसी रेंज 627 किलोमीटर की है। टाटा मोटर्स का दावा है कि हैरियर ईवी की सिंगल चार्ज रेंज रियल वर्ल्ड में कम से कम 480 से 505 किलोमीटर तक की है। 120 KW डीसी फास्ट चार्जर से महज 25 मिनट में 0-80 % तक चार्ज किया जा सकता है।

टाटा हैरियर EV निश्चित रूप से भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी. इसकी मजबूत बनावट, शानदार रेंज, लाइफटाइम बैटरी वारंटी और ढेर सारे फीचर्स इसे उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं जो एक शक्तिशाली, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...