Advertisement

Loading Ad...

Tata की धाकड़ SUV का कमबैक जल्द, Mahindra और Hyundai को मिलेगी टक्कर!

देश की चर्चित ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस बार कंपनी अपनी एक मॉडल के कमबैक की तैयारी कर रही है.

Tata Sierra
Loading Ad...

देश की चर्चित ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Tata मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस बार कंपनी अपनी एक मॉडल के कमबैक की तैयारी कर रही है. दरअसल  90 के दशक में बेहद लोकप्रिय रही Tata Sierra समय के साथ बंद कर दी गई थी, लेकिन अब कंपनी इसे बिल्कुल नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश करेगी.  

खास बात यह है कि नई Sierra को BMGE 2025 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा और इस बार सबसे पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन (EV) पेश होगा. पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को बाद में लॉन्च किया जाएगा, जिससे कंपनी का फोकस साफ तौर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर दिखता है.

डिजाइन और एक्सटीरियर के बारे में जानिए

Loading Ad...

हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल से पता चला है कि नई Sierra का डिजाइन पिछले साल पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलता-जुलता है. इसमें चौड़ी हॉरिजॉन्टल ग्रिल, स्लिम हेडलाइट्स और फुल-विड्थ LED लाइट बार दिए जाने की उम्मीद है.
SUV के रियर प्रोफाइल को दमदार बंपर, स्लीक टेललैंप्स और रूफ स्पॉइलर और भी स्टाइलिश बनाएंगे. माना जा रहा है कि इसमें ब्लैक रूफ के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी, जो इसे आकर्षक फ्लोटिंग रूफ लुक प्रदान करेगी.

Loading Ad...

कैसा होगा इंजन और परफॉर्मेंस?

Tata मोटर्स ने ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन तो जारी नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि 

Loading Ad...

- EV वर्जन में Harrier EV जैसा ड्यूल-मोटर सेटअप मिलेने की संभावना है. जिससे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता और 500 किमी से ज्यादा की रेंज संभव होगी.

- पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5-लीटर टर्बो इंजन मिल सकता है, ये करीब 168 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देगा.

- डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर इंजन मिल सकती है, ये लगभग 170 PS पावर और 350 Nm टॉर्क देगा.

Loading Ad...

- ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी की जानकारी

नई Sierra के इंटीरियर में आधुनिकता की झलक साफ दिखाई देगी. इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल होगा.
इसके अलावा, SUV में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स दिए जाने की संभावना है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक बना देंगे.

Loading Ad...

कब होगी Sierra की लॉन्चिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra को 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. कंपनी ने इसे डीलरशिप इवेंट में भी दिखाया है और कई बार इसके प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे साफ है कि SUV का डेवलपमेंट लगभग पूरा हो चुका है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...