Advertisement

Loading Ad...

Tata Harrier EV में पहली बार आया 540° कैमरा और डिजिटल IRVM, जानें बाकी 4 कमाल के फीचर

Tata Harrier EV सिर्फ एक और इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि टाटा मोटर्स अब टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों के मामले में नए स्तर पर पहुंच गई है.

google
Loading Ad...

SUV Harrier EV: टाटा मोटर्स ने आखिरकार भारत में अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹21.49 लाख से शुरू होती है और यह एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है. इसकी बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी। हालांकि इसकी कीमत और रेंज तो आकर्षक हैं ही, लेकिन जो चीज इसे वाकई खास बनाती है वो हैं इसके 5 ऐसे फीचर्स जो टाटा की किसी भी और गाड़ी में पहले कभी नहीं मिले.

540-डिग्री कैमरा और ट्रांसपेरेंट मोड

Harrier EV में Tata ने एक बेहद खास 540-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया है। आमतौर पर कारों में 360-डिग्री कैमरा मिलता है जो चारों तरफ की जानकारी देता है, लेकिन Harrier EV में इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए एक "Transparent Mode" जोड़ा गया है. इस तकनीक के ज़रिए ड्राइवर को ऐसा वर्चुअल व्यू मिलता है जिससे यह साफ दिखाई देता है कि गाड़ी के नीचे क्या है – चाहे वो गड्ढा हो, पत्थर हों या उबड़-खाबड़ रास्ता. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो ऑफ-रोडिंग करना पसंद करते हैं या खराब सड़कों पर ज्यादा सफर करते हैं। यह फीचर फिलहाल Tata की किसी भी दूसरी गाड़ी में मौजूद नहीं है.

Loading Ad...

 डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)

Loading Ad...

Tata Harrier EV, भारत की पहली ऐसी मिड-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV बन गई है जिसमें डुअल मोटर AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है. इसका मतलब है कि गाड़ी के आगे और पीछे – दोनों एक्सल्स पर इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जिससे इसे किसी भी सड़क पर बेहतर ग्रिप, स्थिरता और कंट्रोल मिलता है. इसके साथ ही इसमें Boost Mode भी मौजूद है जो गाड़ी को मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पर पहुंचा देता है. यह परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

 6 मल्टी-टेरेन ड्राइविंग मोड्स

Loading Ad...

Harrier EV को खास बनाते हुए कंपनी ने इसमें 6 ड्राइविंग मोड्स जोड़े हैं, जबकि स्टैंडर्ड Harrier में सिर्फ 3 मोड्स होते हैं.ये मोड्स हैं: Normal, Mud Ruts, Rock Crawl, Sand, Snow/Grass और Custom Mode. ये मोड्स गाड़ी की पावर डिलीवरी, थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल को अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों के मुताबिक एडजस्ट करते हैं. चाहे आप रेतीले रास्ते पर हों, बर्फ में गाड़ी चला रहे हों या उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों पर — यह गाड़ी हर सिचुएशन में सहज तरीके से चलती है.

 14.5 इंच का QLED इंफोटेनमेंट सिस्टम

Harrier EV में टाटा ने अब तक का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस 14.5 इंच का नियो QLED डिस्प्ले पेश किया है. यह डिस्प्ले Samsung द्वारा डिजाइन किया गया है और हाई-रिज़ॉल्यूशन, शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. इसमें वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और OTA (Over-The-Air) अपडेट्स जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है. यह डिस्प्ले टाटा की किसी भी दूसरी कार में अब तक नहीं देखा गया है और यह Harrier EV को एक प्रीमियम टच देता है.

Loading Ad...

 डिजिटल IRVM: बेहतर विजिबिलिटी और सेफ्टी

Harrier EV में एक मॉडर्न डिजिटल IRVM (इंटीरियर रियर व्यू मिरर) दिया गया है, जो पारंपरिक मिरर से कहीं अधिक एडवांस है. इस डिजिटल मिरर में शार्क फिन एंटीना में लगे कैमरे से लाइव फीड मिलती है, जिससे पीछे की विजिबिलिटी बहुत ही स्पष्ट हो जाती है. इसमें एक रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है, जिससे यह एक डैशकैम की तरह काम कर सकता है. यह ब्लाइंड स्पॉट की समस्या को काफी हद तक खत्म करता है और गाड़ी की सेफ्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है.

क्यों Harrier EV है Tata की अब तक की सबसे खास SUV

Loading Ad...

Tata Harrier EV सिर्फ एक और इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि टाटा मोटर्स अब टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों के मामले में नए स्तर पर पहुंच गई है. इसकी लंबी रेंज, पॉवरफुल AWD सिस्टम, एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी, विशाल डिस्प्ले और हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स इसे भारतीय बाजार में एक अलग पहचान देते हैं. अगर आप एक फ्यूचर-रेडी, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Harrier EV एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...