×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Creta, Seltos और Elevate जैसी SUVs को मिलेगी नई टक्कर, दो नई SUVs लॉन्च होने को तैयार

Tata Sierra और Mahindra XEV 9S दोनों ही मिड साइज SUV सेगमेंट में धमाका करने के लिए तैयार हैं. सिएरा उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल-डीजल इंजन पसंद करते हैं.

Author
17 Nov 2025
( Updated: 11 Dec 2025
04:50 AM )
Creta, Seltos और Elevate जैसी SUVs को मिलेगी नई टक्कर, दो नई SUVs लॉन्च होने को तैयार
Image Source: Social Media
Advertisement


Tata Sierra: भारत में एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां हमेशा लोगों को बहुत पसंद आती हैं. हर साल कई निर्माता इस सेगमेंट में नई-नई गाड़ियां लाते हैं. अब अगले दो हफ्तों में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में दो नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. इनमें से एक पेट्रोल-डीजल इंजन वाली होगी और दूसरी पूरी तरह इलेक्ट्रिक....


Tata Sierra की वापसी, पेट्रोल और डीजल विकल्प में


टाटा मोटर्स अपनी मशहूर SUV Tata Sierra की नई जेनरेशन को भारत में वापस ला रही है. इसे औपचारिक तौर पर 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. टाटा सिएरा 5 सीटों के विकल्प के साथ आएगी और इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प दिए जाएंगे. टाटा सिएरा का डिजाइन पहले ही लोगों को काफी पसंद आया था और नई जेनरेशन में इसमें और आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसका मुकाबला बाजार में Mahindra Scorpio, Mahindra XVU 700, Honda Elevate, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी मिड साइज SUVs से होगा.

Advertisement

Mahindra XEV 9S: भारत में इलेक्ट्रिक SUV का नया विकल्प


महिंद्रा की तरफ से XEV 9S इलेक्ट्रिक मिड साइज SUV के रूप में भारत में 27 नवंबर को लॉन्च होगी. यह पूरी तरह से EV सेगमेंट की SUV है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे.
महिंद्रा ने लॉन्च से पहले इस SUV के कई टीज़र जारी किए हैं, जिसमें इसके शानदार डिजाइन और फीचर्स की झलक दिखाई गई. इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV और Tata Curvv EV जैसी गाड़ियों से होगा.


मिड साइज SUVs का मुकाबला और विकल्प


Tata Sierra और Mahindra XEV 9S दोनों ही मिड साइज SUV सेगमेंट में धमाका करने के लिए तैयार हैं. सिएरा उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल-डीजल इंजन पसंद करते हैं, जबकि XEV 9S उन ग्राहकों के लिए है जो इलेक्ट्रिक वाहन लेना चाहते हैं.
इन दोनों SUVs के लॉन्च के बाद मिड साइज SUV सेगमेंट और भी प्रतिस्पर्धात्मक और ग्राहक के लिए विकल्पों से भरपूर हो जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें