Advertisement

Loading Ad...

Renault ने पेश किया Bridger का कॉन्सेप्ट मॉडल, मारुति Jimny को मिलेगी सीधी टक्कर

Bridger: यह एक 5-सीटर SUV होगी जिसे खास तौर पर मजबूत, रग्ड और बॉक्सी डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि यह देखने में दमदार लगे और ऑफ-रोडिंग के लिए भी उपयुक्त महसूस हो.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Renault Bridger: फ्रांस की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी Renault ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV ब्रिजर का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश किया है. यह एक 5-सीटर SUV होगी जिसे खास तौर पर मजबूत, रग्ड और बॉक्सी डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि यह देखने में दमदार लगे और ऑफ-रोडिंग के लिए भी उपयुक्त महसूस हो.
इस कॉन्सेप्ट मॉडल की खास बात इसका पीछे लगा हुआ स्पेयर व्हील है, जो आमतौर पर ऑफ-रोड गाड़ियों में देखने को मिलता है. इससे कार का लुक और ज्यादा मजबूत और एडवेंचर-टाइप दिखाई देता है, माना जा रहा है कि यह SUV उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है जो कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार SUV चाहते हैं.

जिम्नी को टक्कर देने की तैयारी

नई ब्रिजर को भारतीय बाजार में मौजूद Maruti Suzuki Jimny के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. इस कार की लंबाई 4 मीटर से कम रखी गई है, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में फिट बैठती है. इसके बाहरी साइज और डायमेंशन भी काफी हद तक जिम्नी के जैसे ही बताए जा रहे हैं.
इसका ग्राउंड क्लियरेंस लगभग 200 mm बताया गया है, जो खराब सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. बाहर से छोटी दिखने के बावजूद कंपनी का दावा है कि अंदर से यह कार काफी स्पेशियस होगी. इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में लगभग 400 लीटर का बूट स्पेस और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए करीब 200 mm का लेग रूम दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक हो सकती है।

Loading Ad...

भारत में ही होगा डिजाइन और निर्माण

Loading Ad...

रेनॉ की इस नई SUV को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. उम्मीद है कि इसका डिजाइन और डेवलपमेंट ज्यादातर भारत में ही किया जाएगा. इसके साथ ही इस कार का निर्माण भी भारत में ही होने की संभावना है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार का प्रोडक्शन कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा सकता है. इसका मतलब है कि यह कार भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी.

सबसे पहले भारत में लॉन्च होगी

Loading Ad...

रेनॉ की योजना के अनुसार ब्रिजर को सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे अफ्रीका और मिडल-ईस्ट जैसे देशों में भी पेश किया जा सकता है. हालांकि यूरोप में इसे लॉन्च करने की संभावना काफी कम बताई जा रही है.
इस SUV का डिजाइन काफी हद तक कंपनी की नई Renault Duster से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. इसी कारण कई लोग इसे “मिनी डस्टर” भी कह रहे हैं.

पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक विकल्प भी संभव

रेनॉ ब्रिजर को कई अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसका बेस मॉडल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकता है. इसके अलावा कंपनी इस SUV का हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन भी पेश करने की तैयारी में है.
इलेक्ट्रिक मॉडल में लगभग 35 kWh और 55 kWh की बैटरी पैक मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि कौन-सा वर्जन किस देश में लॉन्च होगा, यह वहां की डिमांड और बाजार की जरूरतों पर निर्भर करेगा.

Loading Ad...

रेनॉ ब्रिजर एक छोटी लेकिन दमदार SUV हो सकती है जो मजबूत डिजाइन, अच्छा स्पेस और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...