Advertisement
आकाश अंबानी के काफिले में 'रेड ब्यूटी' ने खींचा सबका ध्यान, ₹10 करोड़ की फेरारी के बारे में जानिए सबकुछ
आकाश अंबानी के काफिले में एक से बढ़कर एक महंगी कारें होती हैं, लेकिन इन सबमें रेड कलर की फेरारी पुरोसांग्वे सबकों अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. भारत में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइए, अब आपको इस महंगी एसयूवी की खासियतों के बारे में बताते हैं.
Advertisement
मुकेश अंबानी परिवार अपनी शानो- शौकत और अपने महंगे शौक के लिए देश ही नहीं दुनियाभर में मश्हूर है. अंबानी परिवार के पास दुनियाभर की लग्जरी कार हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. अब इस लिस्ट में एक और कार जुड़ गई है, जिसका नाम है फेरारी पुरोसांग्वे. इस कार को भारत में खरिदने वाले हैं मुकेश अंबानी के बड़े लाल, आकाश अंबानी. हाल ही में आकाश अंबानी इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी के साथ मुंबई में नज़र आए थे.
आकाश अंबानी के काफिले में एक से बढ़कर एक महंगी कारें होती हैं, लेकिन इन सबमें रेड कलर की फेरारी पुरोसांग्वे सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है. जामनगर में शाहरुख खान भी इस एसयूवी के साथ नजर आए थे. फेरारी पुरोसांग्वे की भारत में कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइए, अब आपको इस महंगी एसयूवी की खासियतों के बारे में बताते हैं.
Advertisement
Advertisement
डिज़ाइन
फेरारी पुरोसांग्वे का डिजाइन आपका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेगा, क्योंकि ये आम एसयूवी की तरह भारी-भरकम बॉडी वाला नहीं है. इसका डिज़ाइन अलग है, ये गाड़ी एक स्लीक और एयरोडायनैमिक प्रोफाइल पेश करती है. लंबा बोनट, स्लोपिंग रूफलाइन और रियर डिजाइन इसे और भी ज़्यादा खूबसूरत और आकर्षित बनाते हैं. अगर पीछे की तरफ देखें तो इसमें हिंज वाले वेलकम डोर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाता हैं. पिछली सीटों पर बैठना आसान करते हैं. पुरोसांग्वे का केबिन लग्जरी और टेक्नॉलजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. 4 अलग-अलग अडजस्टेबल सीटें, प्रीमियम लेदर और कार्बन फाइबर का इस्तेमाल इसे रॉयल बनाता है. ड्राइवर-सेंट्रिक कॉकपिट फेरारी की रेसिंग इस कार को विरासत में ही मिली है.
Advertisement
परफ़ॉर्मेंस
यह भी पढ़ें
फेरारी पुरोसांग्वे में पावरफुल 6.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 725 हॉर्सपावर और 716 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.3 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, इसकी टॉप स्पीड 310 kmph है. फेरारी ने पुरोसांग्वे के ड्राइविंग डायनैमिक्स पर काफी काम किया है. इसमें एक एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो बॉडी रोल को कम करता है और हर तरह की सड़क पर बेहतरीन हैंडलिंग प्रदान करता है. फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम और रियर-व्हील स्टीयरिंग इसे चीते की रफ़्तार देता हैं.