×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब सिर्फ चालान नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा जब्त, सरकार ला रही नया सिस्टम

Driving License: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि देश में जल्द ही ‘ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम’ लागू किया जाएगा.इस नए सिस्टम में आपका लाइसेंस सिर्फ गाड़ी चलाने का कागज नहीं होगा, बल्कि यह आपके ड्राइविंग व्यवहार का रिकॉर्ड भी बताएगा.

Author
02 Mar 2026
( Updated: 02 Mar 2026
07:26 AM )
अब सिर्फ चालान नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा जब्त, सरकार ला रही नया सिस्टम
Image Source: Social Media
Advertisement

Driving License: अगर आप गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो अब संभल जाइए. केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि देश में जल्द ही ‘ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम’ लागू किया जाएगा.इस नए सिस्टम में आपका लाइसेंस सिर्फ गाड़ी चलाने का कागज नहीं होगा, बल्कि यह आपके ड्राइविंग व्यवहार का रिकॉर्ड भी बताएगा.

नियम तोड़ेंगे तो कटेंगे पॉइंट्स

अब तक क्या होता था? अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ देता था, तो अधिकतर मामलों में जुर्माना भरकर मामला खत्म हो जाता था. लेकिन नए सिस्टम में ऐसा नहीं होगा.
हर ड्राइवर को लाइसेंस के साथ एक तय संख्या में पॉइंट्स दिए जाएंगे. जब भी वह कोई नियम तोड़ेगा, उसके लाइसेंस से पॉइंट्स काट लिए जाएंगे। इसे ऐसे समझिए जैसे स्कूल का रिपोर्ट कार्ड,  जितनी ज्यादा गलतियां, उतने कम अंक.

Advertisement

लाइसेंस 6 महीने तक हो सकता है सस्पेंड

अगर किसी चालक के पॉइंट्स तय सीमा से नीचे चले जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है. यानी वह उस दौरान कानूनी रूप से गाड़ी नहीं चला पाएगा. अगर कोई व्यक्ति बार-बार नियम तोड़ता है और लगातार गलतियां करता है, तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द भी किया जा सकता है. यानी लापरवाही अब सीधे आपके ड्राइविंग अधिकार पर असर डालेगी.

सरकार क्यों ला रही है यह नियम?

सरकार का मानना है कि सिर्फ जुर्माना भरवाने से लोग पूरी तरह सतर्क नहीं होते. कई लोग चालान भरकर फिर वही गलती दोहराते हैं.
इसी वजह से ऐसा सिस्टम लाया जा रहा है, जो सीधे ड्राइविंग लाइसेंस पर असर डालेगा. इसका मकसद साफ है, सड़क हादसों को कम करना और लोगों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना.

किन गलतियों पर होगी सख्त कार्रवाई?

Advertisement

इस नए सिस्टम के तहत कई गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों पर पॉइंट्स काटे जाएंगे. इनमें शामिल हैं:

ओवरस्पीडिंग
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल
गलत दिशा में वाहन चलाना
शराब पीकर ड्राइविंग करना
यानि अब छोटी समझी जाने वाली गलती भी भारी पड़ सकती है.

जिम्मेदार ड्राइवर बनने की जरूरत

Advertisement

सरकार की यह पहल देश में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने की कोशिश है. आने वाले समय में ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ पहचान पत्र नहीं रहेगा, बल्कि यह इस बात का प्रमाण होगा कि आप कितने जिम्मेदार ड्राइवर हैं. इसलिए बेहतर यही है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और अपने लाइसेंस के पॉइंट्स सुरक्षित रखें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें