Advertisement

Loading Ad...

अब गाड़ियां चलाना होगा सस्ता...! बजट में CNG यूजर्स को बड़ी राहत, बायोगैस टैक्स हुआ ZERO

CNG: बजट 2026 में यह साफ हो गया कि सरकार आम लोगों की जेब पर ध्यान दे रही है. सीएनजी और बायोगैस सस्ते होंगे, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों की कीमत घटेगी और  गाड़ियों का चलाना और खरीदना दोनों सस्ता होगा.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत देने के लिए बड़ी घोषणा की है. सरकार ने बायोगैस और सीएनजी पर नई नीतियां लागू करने का ऐलान किया है. इसका मतलब यह हुआ कि अब सीएनजी चलाने वाली गाड़ियों का फ्यूल खर्च कम होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स को भी फायदा मिलेगा.

बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव

बजट में बताया गया कि अब बायोगैस मिश्रित सीएनजी की कस्टम ड्यूटी की गणना आसान और सस्ती हो जाएगी. पहले सीमा शुल्क की गणना में बायोगैस की कीमत पूरी तरह शामिल होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसमें छूट देने का फैसला किया है.
इसका सीधा लाभ यह होगा कि बायोगैस बेस्ड फ्यूल सस्ता हो जाएगा. इससे न केवल सीएनजी वाहनों की कुल लागत कम होगी, बल्कि ऑटो इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा.

Loading Ad...

EV बैटरी बदलना और खरीदना होगा सस्ता

Loading Ad...

बजट में यह भी घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियों को सस्ता बनाया जाएगा. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल कीमत का लगभग 40 -50 प्रतिशत हिस्सा बैटरी की लागत में होता है....सरकार ने लीथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे जरूरी खनिजों के आयात पर शुल्क घटाया है. इसका मतलब यह हुआ कि बैटरियों का निर्माण सस्ता होगा और पुराने EV बैटरी बदलना भी आसान और कम खर्चीला हो जाएगा.

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

Loading Ad...

विशेषज्ञों का कहना है कि बैटरी की उत्पादन लागत में लगभग 15 से 20 प्रतिशत कमी आएगी. इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा. इससे इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें कम हो सकती हैं...अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों के करीब की कीमत में मिलने लगेंगी. यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आम लोगों को प्रोत्साहित करने वाला है.

बजट 2026 में यह साफ हो गया कि सरकार आम लोगों की जेब पर ध्यान दे रही है. सीएनजी और बायोगैस सस्ते होंगे, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों की कीमत घटेगी और  गाड़ियों का चलाना और खरीदना दोनों सस्ता होगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...