Advertisement
सिर्फ 4 लाख रुपये में नई इलेक्ट्रिक कार, MG Comet और Tata Tiago EV को देगी टक्कर
Car1: अब Blinq Mobility नाम की गुरुग्राम की स्टार्टअप कंपनी इस जरूरत को पूरा करने की तैयारी कर रही है. कंपनी एक नई किफायती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिससे लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है.
Advertisement
Blinq Mobility: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन आम ग्राहकों को अब भी किफायती और सस्ते विकल्प का इंतजार है. MG Comet EV और Tata Tiago EV जैसे मॉडल बाजार में मौजूद हैं, लेकिन ये महंगे हैं. अब Blinq Mobility नाम की गुरुग्राम की स्टार्टअप कंपनी इस जरूरत को पूरा करने की तैयारी कर रही है. कंपनी एक नई किफायती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिससे लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है.
कीमत और लॉन्च का अनुमान
कंपनी फिलहाल इस कार को "Car1" के नाम से बुला रही है, हालांकि यह फाइनल नाम नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार की कीमत करीब 4 लाख रुपये हो सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो यह तीन पहिया वाहनों की कीमत के करीब होगी और सीधे MG Comet EV और Tata Tiago EV को टक्कर देगी. Blinq मोबिलिटी इस कार को 2026 के पहले छह महीनों में तेजी से विकसित करने की योजना बना रही है.
Advertisement
डिजाइन और साइज
Advertisement
डिजाइन में यह कार थोड़ी मॉडिफाइड टाटा नैनो जैसी दिखती है.हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका बेस नैनो है या इसे पूरी तरह नया बनाया गया है. कार के आगे काली पट्टी लगी है, बीच में कंपनी का लोगो चमकता है. हेडलाइट्स LED हैं और सामने कोई ग्रिल नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है. कार का साइज छोटा रखा गया है, जिससे शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर इसे चलाना आसान होगा. बॉडी पैनल के लिए हल्का और मजबूत मटीरियल इस्तेमाल किया गया है, जो आम स्टील से ज्यादा टिकाऊ है.
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
Advertisement
Blinq मोबिलिटी इस कार की बैटरी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. यह कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है और कंपनी एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रही है, जिससे बैटरी को आसानी से निकाला और लगाया जा सके. अगर यह फीचर सही तरीके से काम करता है, तो यह ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा और चार्जिंग के समय की परेशानी कम कर देगा.
IIT स्टूडेंट की पहल
यह भी पढ़ें
इस स्टार्टअप की शुरुआत IIT दिल्ली के पूर्व छात्र Nikesh Bisht ने की है. टीम में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले Tesla जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है. यही वजह है कि इस छोटी सी कार से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है और आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सुलभ बना सकती है. Blinq मोबिलिटी की यह नई कार भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति ला सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो किफायती और टिकाऊ इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे हैं.