Advertisement

Loading Ad...

जल्द लॉन्च होगी MG Majestor, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ Fortuner को देगी टक्कर

SUV MG Majestor Launch: लॉन्च से पहले इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि MG Majestor जल्द ही भारतीय सड़कों पर नजर आ सकती है.

Iamge Source: Social Media
Loading Ad...

MG Motors भारतीय बाजार में अपनी एक नई और दमदार SUV MG Majestor को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले से ही भारत में अलग-अलग सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है और अब वह D+ SUV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि MG Majestor जल्द ही भारतीय सड़कों पर नजर आ सकती है. बड़ी साइज और प्रीमियम लुक के साथ यह SUV उन लोगों को पसंद आ सकती है, जो पावर और लग्ज़री दोनों चाहते हैं.

टेस्टिंग के दौरान क्या-क्या सामने आया?

टेस्टिंग के समय MG Majestor को पूरी तरह कवर (कवरिंग में) देखा गया है, यानी कंपनी अभी इसके डिजाइन को पूरी तरह सामने नहीं लाना चाहती. रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG इस SUV की ऑफ-रोडिंग क्षमता और परफॉर्मेंस को अच्छे से परख रही है. टेस्टिंग के दौरान इसका बड़ा साइज, चौड़ा बॉडी स्ट्रक्चर और ऊंचा स्टांस साफ नजर आता है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक फुल-साइज़ और मजबूत SUV होगी, जो खराब सड़कों और ऑफ-रोड रास्तों पर भी आसानी से चल सकेगी.

Loading Ad...

पावरफुल इंजन और 4x4 सिस्टम की उम्मीद

Loading Ad...

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इंजन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि MG Majestor में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे.
पेट्रोल इंजन से करीब 184 kW की पावर और 410 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है, जबकि टर्बो डीजल इंजन लगभग 160 kW की पावर और 500 Nm का दमदार टॉर्क दे सकता है.
दोनों इंजन के साथ 4x4 ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. पेट्रोल वेरिएंट की टॉप स्पीड करीब 190 kmph और डीजल वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 175 kmph हो सकती है. यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह SUV किसी से कम नहीं होगी.

फीचर्स और सेफ्टी में भी होगी दमदार

Loading Ad...

MG Majestor को कंपनी एक प्रीमियम SUV के तौर पर पेश कर सकती है, इसलिए इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी. इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRL, बड़ी फ्रंट ग्रिल, 20-इंच के अलॉय व्हील, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.अंदर की बात करें तो केबिन में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और अलग-अलग ड्राइव मोड्स देखने को मिल सकते हैं.
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और एडवांस सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है, जिससे यह SUV सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत होगी.

लॉन्च, कीमत और किससे होगा मुकाबला?

MG Majestor को जनवरी 2025 में Auto Expo के दौरान पेश किया गया था. माना जा रहा है कि इसे जून से जुलाई 2025 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
लॉन्च के बाद इस SUV का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender जैसी पॉपुलर और पावरफुल SUVs से होगा. MG Majestor उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है, जो एक बड़ी, लग्ज़री और ताकतवर SUV की तलाश में हैं

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...