Advertisement

Loading Ad...

Maruti e Vitara Launch: 15 लाख से शुरू, फ्री चार्जिंग का भी फायदा, जानिए किस वेरिएंट की कितनी है कीमत

Maruti e Vitara Launch: NCR के डीलरशिप सूत्रों के मुताबिक, बैटरी के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है. यानी अब ग्राहक इसे पूरी तरह खरीद सकते हैं या फिर बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ भी ले सकते हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Maruti e Vitara Launch: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara की कीमतों का ऐलान कर दिया है. कई ऑटो इवेंट्स में दिखाए जाने के बाद अब यह गाड़ी आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
NCR के डीलरशिप सूत्रों के मुताबिक, बैटरी के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है. यानी अब ग्राहक इसे पूरी तरह खरीद सकते हैं या फिर बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ भी ले सकते हैं.

बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) क्या है?

कंपनी ने शुरुआत में इस SUV को बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम के तहत पेश किया था। इसका मतलब है कि आप कार बिना बैटरी के कम कीमत में खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए हर किलोमीटर के हिसाब से किराया देते हैं.
इस प्लान के तहत शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है. इसके बाद ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.99 रुपये या 4.39 रुपये प्रति किलोमीटर (वेरिएंट के अनुसार) देना होगा. यह विकल्प उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो कम शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.

Loading Ad...

वेरिएंट और कीमत की आसान जानकारी

Loading Ad...

Maruti e Vitara को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है - Delta, Zeta और Alpha.
Delta वेरिएंट में 49kWh की बैटरी मिलती है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये है.अगर BaaS प्लान चुनते हैं तो कीमत 10.99 लाख रुपये हो जाती है, लेकिन प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये देने होंगे.
Zeta वेरिएंट में 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये है. BaaS प्लान में यह 11.99 लाख रुपये में मिलेगी और 4.39 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज लगेगा.
Alpha वेरिएंट टॉप मॉडल है. इसमें भी 61kWh बैटरी मिलती है. इसकी कीमत 19.79 लाख रुपये है, जबकि ड्यूल-टोन मॉडल 20.01 लाख रुपये में आता है। BaaS प्लान में Alpha की कीमत 14.29 लाख रुपये और ड्यूल-टोन की 14.51 लाख रुपये है, जिसमें 4.39 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी चार्ज देना होगा.

पावर और रेंज कितनी है?

Loading Ad...

इस इलेक्ट्रिक SUV में 3-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन एक साथ काम करते हैं.
49kWh बैटरी वेरिएंट 144bhp की पावर और 189Nm टॉर्क देता है. वहीं 61kWh वर्जन 174bhp की पावर और 189Nm टॉर्क जनरेट करता है.
रेंज की बात करें तो 61kWh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर से ज्यादा चलने का दावा करती है. जबकि 49kWh वर्जन करीब 440 किलोमीटर तक चल सकता हैयह बैटरी -30 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम करने के लिए डिजाइन की गई है.

फ्री चार्जिंग और होम चार्जर की सुविधा

कंपनी ग्राहकों को खास ऑफर भी दे रही है. “e for me” ऐप के जरिए पहले साल में 1,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग दी जाएगी. इसके अलावा लगभग 50,000 रुपये कीमत का होम चार्जर भी मुफ्त दिया जा रहा है. यानी ग्राहक घर पर आसानी से गाड़ी चार्ज कर सकते हैं और शुरुआती साल में चार्जिंग खर्च भी कम रहेगा

Loading Ad...

वारंटी और बायबैक प्लान

Maruti e Vitara के साथ 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है, जिसे 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है.
कंपनी “e Flex” स्कीम भी दे रही है, जिससे ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार बदलकर इलेक्ट्रिक SUV ले सकते हैं और EMI लगभग समान रख सकते हैं.
इसके अलावा 3 साल बाद 60 प्रतिशत या 4 साल बाद 50 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू देने का भी वादा किया गया है, जो तय शर्तों पर आधारित है.

सेफ्टी और एडवांस फीचर्स

Loading Ad...

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है. इसमें लेवल-2 ADAS फीचर दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर शामिल हैं.
गाड़ी में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. साथ ही 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.

क्या यह SUV आपके लिए सही है?

अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं और लंबी रेंज, अच्छी सेफ्टी व मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, तो Maruti e Vitara एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है. कम शुरुआती कीमत के लिए BaaS प्लान और पूरी खरीद के लिए बैटरी के साथ विकल्प - दोनों ही ग्राहकों को लचीलापन देते हैं. यह SUV भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सेगमेंट को और मजबूत करने वाली साबित हो सकती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...