Advertisement

Loading Ad...

1 लाख की डाउन पेमेंट में Maruti Alto K10, बजट में आसान EMI के साथ

Maruti Alto K10: यह कार अपनी कम कीमत, बढ़िया माइलेज और शहर में आसान ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. आइए हम विस्तार से जानते हैं कि इसका अलग-अलग वेरिएंट कितने में आता है और अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं तो हर महीने EMI कितनी होगी.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Maruti Alto K10  EMI Rate: अगर आप कम बजट में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Alto K10 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह कार अपनी कम कीमत, बढ़िया माइलेज और शहर में आसान ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. आइए हम विस्तार से जानते हैं कि इसका अलग-अलग वेरिएंट कितने में आता है और अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं तो हर महीने EMI कितनी होगी.

Maruti Alto K10 STD वेरिएंट की EMI

Alto K10 का बेस मॉडल STD पेट्रोल में आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,69,900 रुपये है.दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 4,32,836 रुपये बन जाता है.
अगर आप इस वेरिएंट पर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो आपको 3,32,836 रुपये का लोन लेना होगा. अगर यह लोन 5 साल (60 महीने) के लिए 9% ब्याज दर पर लिया गया, तो आपकी मासिक EMI लगभग 6,909 रुपये होगी. पूरे 5 साल में कुल करीब 81,712 रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे.

Loading Ad...

c VXI वेरिएंट की EMI

Loading Ad...

Alto K10 का VXI वेरिएंट थोड़े ज्यादा फीचर्स के साथ आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,49,900 रुपये है और दिल्ली में ऑन-रोड कीमत लगभग 5,21,725 रुपये बन जाती है.
अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो 4,21,725 रुपये का लोन लेना होगा. 5 साल के 9% ब्याज दर पर इसकी EMI लगभग 8,754 रुपये प्रति माह होगी। इस दौरान कुल ब्याज लगभग 1,03,534 रुपये चुकाना पड़ेगा.

कीमत और वेरिएंट

Loading Ad...

Maruti Alto K10 की कीमत 3.70 लाख रुपये से लेकर 5.45 लाख रुपये तक है. यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है - STD, LXi, VXi और VXi Plus. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही वेरिएंट चुन सकते हैं.

इंजन और माइलेज
Alto K10 में 1 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 PS पावर और 89 Nm टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है.
कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल पर 24.39 kmpl और CNG पर 33.40 km/kg तक माइलेज देती है. इसका मतलब है कि यह कार ईंधन की बचत के मामले में भी किफायती है.

फीचर्स और सुरक्षा

Loading Ad...

Alto K10 में शहर में ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें शामिल हैं:
7 इंच का टचस्क्रीन
कीलेस एंट्री
सेमी डिजिटल मीटर
स्टीयरिंग कंट्रोल
डुअल एयरबैग
ABS के साथ EBD
रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर
इन फीचर्स के कारण यह कार शहर में पार्किंग, ट्रैफिक और लंबी ड्राइविंग दोनों में आरामदायक और सुरक्षित साबित होती है.

अगर आप कम बजट में नई, भरोसेमंद और माइलेज वाली कार चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Alto K10 एक अच्छा विकल्प है. 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर इसे आसानी से खरीदा जा सकता है और EMI भी रोज़मर्रा की आमदनी के हिसाब से किफायती रहती है. यह कार छोटे शहर और भीड़भाड़ वाले इलाके में ड्राइविंग के लिए बिल्कुल सही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...